(VIA) का 63वां स्थापना दिवस समारोह   फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 63वां स्थापना दिवस, 8 लाख करोड़ के निवेश से विदर्भ बनेगा इंडस्ट्रियल हब

VIA 63rd Foundation Day: विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VIA) के 63वें स्थापना दिवस पर विदर्भ में 8.4 लाख करोड़ के निवेश और 2.6 लाख रोजगार की जानकारी दी गई। समारोह में नई उन्नत वेबसाइट भी लॉन्च हुई।

प्रमोद यादव

Vidarbha Industries Association: विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VIA) का 63वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्योगपतियों, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक निकायों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले फोरम, सदस्यों, प्रायोजकों और सरकारी विभागों को सम्मानित किया गया। साथ ही वीआईए की नई व उन्नत वेबसाइट का भी अनावरण किया गया।

विदर्भ महाराष्ट्र की विकास गाथा का मुख्य अध्याय

अध्यक्ष प्रशांत मोहता ने वीआईए संस्था की ऐतिहासिक यात्रा और विदर्भ के भावी औद्योगिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 63 वर्ष पूर्व दूरदर्शी नेताओं ने विदर्भ के उद्योगों को एक सशक्त और एकजुट आवाज देने के लिए वीआईए की स्थापना की थी। आज यह संस्था अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल सिद्ध हो रही है।

विदर्भ में विशाल निवेश

महाराष्ट्र सरकार के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में विदर्भ केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। पिछले 20 महीनों में क्षेत्र में 8.4 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्तावित निवेश और 2।6 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने वाली 96 बड़ी और मेगा परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

गड़चिरोली प्रमुख 'स्टील हब' के रूप में उभर रहा है, जबकि नागपुर सौर ऊर्जा, बैटरी, इलेक्ट्रक वाहन (ईवी), सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मैग्नेट, ड्रोन, एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन का केंद्र बन रहा है। नया नागपुर, अमरावती में 'पीएम मित्रा पार्क' तथा नए टेक्सटाइल व खाद्य प्रसंस्करण निवेश विदर्भ को और मजबूत बना रहे हैं।

नई एवं उन्नत वेबसाइट का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान वीआईए की नई एवं उन्नत वेबसाइट का औपचारिक अनावरण किया गया, जो सदस्यों को डिजिटल सेवाएं और नियामक अपडेट्स सुलभता से प्रदान करेगी।

उपाध्यक्ष प्रतीक तापड़िया एवं इवेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज बख्शी ने प्रारंभिक वक्तव्य दिया। एम. के. शर्मा, रोहित बजाज, प्रेम भोंगे, अनीश छाजेड़, अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।

पुरस्कार एवं सम्मान समारोह

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

बेस्ट फोरम ऑफ द ईयर

  • प्रथमः लेडी एंटरप्रेन्योर्स विंग

  • द्वितीय स्थानः एग्रो रूरल डेवलपमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग फोरम

सबसे सक्रिय सदस्य

  • प्रथम पुरस्कारः रवि बुरड़े

  • द्वितीय पुरस्कारः ईवा पुरी

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?