विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, प्यारे खान का विरोध फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को हटाने की मांग, VHP-बजरंग दल ने लगाया 200 करोड़ की जमीन कब्जे का आरोप

Vishwa Hindu Parishad Protest: महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान के खिलाफ VHP और बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। गंभीर आरोपों की जांच को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

प्रमोद यादव

VHP Bajrang Dal Protest: महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को तुरंत उनके पद से हटाने और उनके खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमबार को शहर के बढ़कर चौक पर जारदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्यारे खान का तुरंत इस्तीफा नहीं लिया और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो पूरे राज्य में तीव आंदोलन छेड़ा जाएगा। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्यारे खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने आतंकी तत्वों को संरक्षण देने, अवैध कब्जों, वित्तीय अनियमितताओं, अवैध कारोवार को बढ़ावा देने और गो-तस्करी में सहयोग करने का आरोप लगाया। परतवाड़ा यौन उत्पीड़न मामले के आरोपियों को संरक्षण देने और अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।

विहिप का दावा है कि 200 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा

विहिप का दावा है कि वर्धा रोड पर स्थित लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 5 एकड़ जमीन पर महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान और उनके सहयोगियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहां नीले रंग की टिन शेड लगाई गई है, और एक बिल्डर का बोर्ड लगा हुआ है जिसकी अब तक कोई जांच नहीं हुई।

प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के अमोल ठाकरे, राजू पवनारकर, नीलकांत गुप्ता, प्रेम इरामनानी तथा बजरंग दल के संयोजक शुभम अरखेल और राहुल नारनवरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की। VHP और बजरंग दल के नेताओं ने साफ कर दिया है।

यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन केवल एक शहर तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन  की होगी।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID