नागपुर: फायर ब्रिगेड का 101 नंबर ठप, केबल चोरी से हड़कंप, आपात स्थिति में तुरंत मिलाएं यह नया मोबाइल नंबर

Nagpur Fire Brigade: BSNL की केबल चोरी होने से नागपुर मनपा अग्निशमन विभाग का आपातकालीन नंबर 101 बंद हो गया है। मनपा ने नागरिकों के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर 7030972200 जारी किया है।
Nagpur Fire Station 101 Emergency Number
अग्निशमन विभाग हमेशा ही अलर्ट मोडप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Fire Station 101 Emergency Number: नागपुर जिले में आम तौर पर सिटी में होने वाली घटनाओं को लेकर मनपा का अग्निशमन विभाग हमेशा ही अलर्ट मोड पर रहता है। किंतु रविवार से इसी फायर विभाग को स्वयं संकट से जूझना पड़ रहा है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीएसएनएल विभाग का कहीं पर केबल चोरी होने के कारण अग्निशमन विभाग की पूरी दूरसंचार प्रणाली ही ठप हो गई। यहां तक कि आपात स्थिति में कहीं से भी घुमाया जाने वाला 101 नंबर भी पूरी तरह से बंद है।

मनपा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र उचके ने बताया कि न केवल 101 नंबर डायल हो पा रहा है बल्कि अग्निशमन विभाग की आंतरिक संचार प्रणाली भी पूरी तरह से ठप हो गई है। फिलहाल मोबाइल के माध्यम से फायर स्टेशन के साथ सम्पर्क हो रहा है किंतु लोगों की सेवाएं मिलना मुश्किल हो गया है।

फायर स्टेशन को मिलाकर हर दिन 10 के करीब कॉल्स

उन्होंने बताया कि आम तौर पर हर दिन पूरी शहर के फायर स्टेशन को मिलाकर लगभग 10 घटनाओं के लिए कॉल्स रहते हैं किंतु रविवार से ही 101 नंबर बंद होने के कारण कॉल्स नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि फायर स्टेशन की संचार प्रणाली भी ठप है।

बीएसएनएल विभाग से मिली जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप में केबल कहां से चोरी हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है। बहरहाल ऑप्टिकल फायबर केबल के माध्यम से जल्द से जल्द वैकल्पिक सेवाएं शुरू करने की गारंटी विभाग द्वारा दी गई है।

इस स्थिति को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका ने नागरिकों के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर 7030972200 जारी किया है। सेवा पूरी तरह बहाल होने तक आग लगने, दुर्घटना या अन्य किसी आपातकालीन परिस्थिति में नागरिक इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सभी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर जारी

सिटी ऑपरेशन सेंटर से संचालित

उन्होंने बताया कि महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित मनपा मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक भवन में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन मुख्य नियंत्रण कक्ष सिटी ऑपरेशन सेंटर संचालित होता है।

इसी नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 101 और उससे संबंधित अन्य दूरभाष सेवाएं रविवार रात तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई। अग्निशमन विभाग की ओर से दूरभाष सेवा करे दोबारा शुरू करने के लिए तकनीकी कार्यवाही की जा रही है।

जब तक यह सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती तब तक नागरिकों को वैकल्पिका मोबाइल नंबर के माध्यम से अग्निशमन विभाग से संपर्क करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com