वाहनों के स्पेयर पार्ट्स के दाम बढ़ें (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

गाड़ी चलाना और पालना दोनों महंगा, टायर से लेकर इंजन ऑयल तक सब कुछ हुआ 'आउट ऑफ बजट', 15% तक बढ़े दाम!

Vehicle Spare Parts Price Hike 2026: टायर और स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी। इंजन ऑयल और क्लच प्लेट के दाम आसमान पर। आम आदमी का बजट बिगड़ा।

प्रिया जैस

Tyre Price Increase India: अनाप-शनाप बढ़ती महंगाई लोगों को रुलाने पर तुली हुई है। पेट्रोल-डीजल के साथ खाद्य पदार्थों की बढ़ीं कीमतों के साथ ही लोगों को वाहनों के टायर व स्पेयर पार्ट्स भी महंगे पड़ रहे हैं। कीमतों में रिकॉर्ड बना रहे सोना-चांदी के साथ अब वाहनों का इंजन ऑयल, स्पेयर्स पार्ट्स और टायर्स की कीमतें भी लोगों का बजट बढ़ाने का काम कर रही हैं।

इस महंगाई के दौर में पहले ही आम आदमी को जहां महंगी खाद्य सामग्री खरीदना मुश्किल हो रहा है वहीं अब तो वाहन चलाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। कार व टू व्हीलर के स्पेयर पार्ट्स 10 से 15 प्रश और टायर्स में 15 प्रश की तेजी आई है।

रॉ-मटेरियल महंगा होने से आया उछाल

वाहनों की सर्विसिंग करने वाले आनंद पिल्ले बताते हैं कि रॉ-मटेरियल महंगा होने से वाहनों के स्पेयर पार्ट्स में काफी अधिक उछाल आया है। दुपहिया वाहन की जो क्लच प्लेट 400 रुपये की थी, वह अभी बढ़कर 460 से 780 रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह 800 रुपये चलने वाला पिस्टन 875 से 800 रुपये और गाड़ियों के अनुसार चेन स्प्रोकेट सेट बढ़कर 650 से 875 रुपये पर पहुंच गया।

कार से लेकर दुपहिया के इंजन ऑयल में तेजी आई है। इसमें कंपनियों के अनुसार ऑयल की बढ़ोतरी हुई है। इसमें किसी कंपनी का 350 से ऊपर तो किसी की 450 रुपये प्रति लीटर की कीमत चल रही है। वहीं चारपहिया वाहनों के टायर में क्वालिटी वाइज कीमतें बढ़ी हैं। स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं के अनुसार महंगा रॉ-मटेरियल का असर स्पेयर पार्ट्स पर पड़ा है, जिससे लोगों को गाड़ी की मेंटेनेंस करानी महंगी पड़ रही है।

स्पेलेंडर का टायर पहले 1,500 रुपये का मिल जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत 1700 रुपये से शुरू है। वहीं मोपेड वाहनों के टायर बढ़कर 1,300 रुपये से ऊपर पर पहुंच गये हैं। कार ऐसेसरीज में व्हील कवर 400 वाला 500 रुपये में मिल रहा है। सीट कवर की कीमतें भी बढ़ी हैं। 100 ग्राम की गिरीस की डिब्बी 25 रुपये के ऊपर पहुंच गई है।

कारों का साजो-सामान भी महंगा

कारों के साजो-सामान की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। साथ ही वाहन को ढंकने वाला कवर भी महंगा हो गया है। जो कार का कवर 400 से 500 रुपये में मिल रहा था, वह अभी 700 रुपये के ऊपर पहुंच गया। लग्जरी कार के कवर 2,500 रुपये से ऊपर मिल रहे हैं। इस समय ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज भी काफी अधिक बढ़ गये हैं। कार खरीदने के बाद लोगों को अपनी कार को सजाना काफी महंगा पड़ रहा है। लोग जरूरत के हिसाब से ही अपने वाहनों में एसेसरीज लगवा रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी