नागपुर

भिखारी के वेश में घूमकर करते थे वाहन चोरी, प्रेमी युगल पुलिस की गिरफ्त में

नवभारत डेस्क

नागपुर. भिखारी के वेश में अलग-अलग स्थानों में घूमकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले प्रेमी युगल को जरीपटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में हुडको कॉलोनी निवासी ऋषि उर्फ लक्की मधु शाहू (28) और पायल किशोर बुनकर उर्फ राजपूत (27) का समावेश हैं. ऋषि और उसका भाई गोल्डी चर्चित वाहन चोर है. पायल तलाकशुदा है और लकी के साथ प्रेम संबंध है.

दोनों साथ ही रहते हैं. 21 फरवरी की रात ज्योति सोसाइटी कड़बी चौक निवासी तमन्ना आशीष थापर (32) ने अपना वाहन अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ा किया था. देर रात ऋषि और पायल ने वाहन चोरी कर लिया. पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. ऋषि और पायल भिखारी के वेश में परिसर में घूमते दिखाई दिए. दोनों ने मिलकर वाहन चोरी किया था. ऋषि को पुलिस ने पहचान लिया. उसे गिरफ्तार करने पर पायल का पता चला. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

आरोपियों ने सीताबर्डी और जरीपटका थाने क्षेत्र से 2 और वाहन चोरी करने की कबूली दी. कुल 3 वाहन पुलिस जब्त कर चुकी है. डीसीपी श्रवण दत्त और एसीपी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर संतोष बाकल, गोरख कुंभार, पीएसआई प्रदीप काइट, बजरंग खोमणे, कांस्टेबल मुकेश, आनंद, पंकज और गणेश ने कार्रवाई को अंजाम दिया. कुछ दिन पहले ही पांचपावली पुलिस ने ऋषि के भाई गोल्डी को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था.

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?