नागपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर से गुजरने वाली 32 ट्रेनें रद्द! त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

SECR Train Cancelled: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण-पूर्व रेलवे की 32 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इतवारी एक्सप्रेस समेत कई मुख्य ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी होगी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग के लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है।

  • 15 दिसंबर को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और 16-17 दिसंबर को पोस्ट-एनआई कार्य प्रस्तावित है।

  • खबर के अनुसार, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस सहित नागपुर से गुजरने वाली 32 ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं।

  • ट्रेनों को रद्द करने, आंशिक रद्द करने, मार्ग बदलने या पुनर्निर्धारित करने जैसे बदलाव संभव हैं।

Indian Railways Mega Block: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग के लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिवसीय प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और 15 दिसंबर को 10 घंटे के नॉन-लिया जायेगा।

 इस वजह से दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के तहत गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा पुनर्निधर्धारित (री-शेड्यूल) रहेंगी। 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस इनमें समेत नागपुर से गुजरने वाली 32 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस से हजारों यात्रियों को दिक्कत होना तय है।

इसके बाद 16 और 17 दिसंबर को 2 दिवसीय पोस्ट-एनआई इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लाकम कार्य होगा। इससे मध्य रेल नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। इससे हजारों यात्रियों परेशान होंगे।

27 नवंबर से शुरू होगा काम

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग के लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय पोस्ट-एनआई इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है।

रेलवे के इस इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इनमें कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग और समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

नागपुर से गुजरने वाली कैंसिल ट्रेन चार्ट

ट्रेन नंबरट्रेन का नाम (रूूूट)प्रस्थान स्टेशनप्रभावित/रद्द होने की तारीखें
22358गया - एलटीटीगया09 दिसंबर
22357एलटीटी - गयाएलटीटी11 दिसंबर
18109 / 18110टाटानगर - इतवारी - टाटानगरटाटानगर / इतवारी29 नवंबर, 01 से 16 दिसंबर
18113टाटानगर - बिलासपुरटाटानगर04, 05 एवं 07 से 15 दिसंबर
18114बिलासपुर - टाटानगरबिलासपुर05, 06 एवं 08 से 16 दिसंबर
12151एलटीटी - शालीमारएलटीटी09 एवं 10 दिसंबर
12152शालीमार - एलटीटीशालीमार11 एवं 12 दिसंबर
12222हावड़ा - पुणे दुरंतोहावड़ा26 नवंबर, 03 एवं 12 दिसंबर
12221पुणे - हावड़ा दुरंतोपुणे28 नवंबर, 05 एवं 14 दिसंबर
12812हटिया - एलटीटीहटिया11 एवं 12 दिसंबर
12811एलटीटी - हटियाएलटीटी13 एवं 14 दिसंबर
12262हावड़ा - पुणे दुरंतोहावड़ा07, 14, 15 एवं 16 दिसंबर
12261पुणे - हावड़ा दुरंतोपुणे08, 15, 16 एवं 17 दिसंबर
12950सांतरागाछी - पोरबंदरसांतरागाछी13 दिसंबर
12949पोरबंदर - सांतरागाछीपोरबंदर11 दिसंबर
20822सांतरागाछी - पुणेसांतरागाछी05 एवं 12 दिसंबर
20821पुणे - सांतरागाछीपुणे07 एवं 14 दिसंबर
22905ओखा - शालीमारओखा13 दिसंबर
22906शालीमार - ओखाशालीमार15 दिसंबर
13425मालदा टाउन - सूरतमालदा टाउन05 एवं 12 दिसंबर
13426सूरत - मालदा टाउनसूरत07 एवं 14 दिसंबर
12101एलटीटी - शालीमारएलटीटी14 दिसंबर
12102शालीमार - एलटीटीशालीमार16 दिसंबर
22512कामाख्या - एलटीटीकामाख्या05 एवं 12 दिसंबर
22511एलटीटी - कामाख्याएलटीटी08 एवं 15 दिसंबर
12834हावड़ा - अहमदाबादहावड़ा14 दिसंबर
12833अहमदाबाद - हावड़ाअहमदाबाद17 दिसंबर
22846हटिया - पुणेहटिया07 एवं 11 दिसंबर
22845पुणे - हटियापुणे09 एवं 13 दिसंबर
12767नांदेड़ - सांतरागाछीनांदेड़14 दिसंबर
12768सांतरागाछी - नांदेड़सांतरागाछी16 दिसंबर

नागपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी असर

झारसुगुड़ा में होने वाले इस काम का असर मध्य रेल के नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। निर्धारित तारीखों में कुछ सेवाएं रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सलाह है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और शेड्यूल जरूर जांच लें। लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रभावित होने से हजारों यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होने की संभावना है।

यात्रियों को पहले से बनानी होगी योजना

मध्य रेल नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। इस अवधि में दिवाली भी मनाई जाने वाली है। ऐसे में वर्ष के सबसे बड़े त्योहार के समय बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की तारीखवार सूची जारी हो गई है। यात्रियों के लिए यह स्पष्ट होगा कि किस ट्रेन पर किस दिन असर पड़ेगा।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें