नागपुर टाउन हॉल, संजय महाकालकर,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)  
नागपुर

नागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश

Nagpur Town Hall: नागपुर के महाल क्षेत्र में बन रहे नए टाउन हॉल के निर्माण कार्य का नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर ने निरीक्षण कर गुणवत्ता और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Town Hall Municipal Project: नागपुर महाल क्षेत्र में बन रहे मनपा के नए टाउन हॉल के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए नेता विपक्ष संजय महाकालकर ने न केवल निर्माण कार्य का चारीकी से अवलोकन किया, बल्कि प्रत्येक मामले में अधिकारी और निर्माणकर्ता कम्पनी को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता और गति पर विशेष जोर दिया जाए।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक भी हुई। इस दौरान पार्षद केतन ठाकरे, पार्षद अभिजीत झा, पार्षद वसीम खान, पार्षद प्रमोद ठाकुर और महानगर पालिका के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा संबंधित ठेकेदार विशेष रूप से उपस्थित थे।

आपसी समन्वय की अपील

नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रशासन, पदाधिकारियों और सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश भी नेता विपक्ष संजय महाकालकर ने दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजना बिनाकिसी बाधा के नागरिकों को जल्द सेजल्द समर्पित होने की आशा भीजताई। उल्लेखनीय है कि हाल ही मेंमहापौर नीता ठाकरे ने भी नगर भवन का जायजा लिया था जहां उन्होंने इस नगर भवन का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुझाव के अनुसार योजना प्रबंधन सलाहकार को बढ़ी हुई लागत का संपूर्ण विवरण प्रदान करना होगा, ध्वनि प्रणाली, बैठनेकी व्यवस्था और पेंटिंग के संबंध में कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए गए थे। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए यदि इसपरियोजना के सुधार कार्य को कुल अनुमानित लागत का विवरण अगले 8 दिनों के भीतर प्रदान कर दिया जाता है, तो कार्य में तेजी लाई जाएगी।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु और निर्देश

नेताओं ने टाउन हॉल के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थित्ति का बारीकी से जायजा लिया और ठेकेदार के साथ चचाँ की। काम को उच्च दर्ज की गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक और कड़े निर्देश दिए गए। नया टाउन हॉल पूरी तरह से आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त होगा, जो सीधे तौर पर नागरिकों को लाभान्वित करेगा,

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम