नागपुर चोरी, यशोधरानगर पुलिस, सेंधमारी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के कुंदनलाल गुप्तानगर चोरी मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की रकम से कार खरीदी थी। नकदी, जेवरात और वाहन जब्त कर लिया गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Burglary Case Crime: नागपुर जिले के कुंदनलाल गुप्तानगर में हुई चोरी की वारदात में यशोधरानगर पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 3 सेंधमारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की गई रकम से एक कार भी खरीद ली थी। अपने शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में कुंदनलाल गुप्तानगर निवासी मोहम्मद नूर उर्फ अंपायर नसीरुद्दीन अंसारी (19), सलमान खान इकबाल खान (30) और मोहम्मद फैजल मोहम्मद फैयाज अंसारी (21) का समावेश है।

आरोपियों के पड़ोस में रहने वाली अंजुम अनीस कुरैशी (34) बीते माह विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गई थी। इसी बीच उपरोक्त आरोपियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। घर से 4 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। 1 जून को अंजुम की शिकायत पर यशोधरानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

स्थानीय आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार

पुलिस को शुरुआत से ही इस वारदात में स्थानीय आरोपियों का हाथ होने का संदेह था। परिसर में पूछताछ के दौरान पिछले कुछ समय से उपरोक्त 3 आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध होने का पता चला। आरोपी एक कार भी लेकर घूम रहे थे। जानकारी के आधार पर नागपुर जिले में पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। उनसे नकद और जेवरात जब्त किया गया। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक सेकंड हैंड कार भी खरीद ली थी।

सारा माल पुलिस ने जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर यूनुस चांद शेख, पीएसाई सदाशिव कणसे, हेड कांस्टेबल प्रशांत कोड़ापे, राहुल इंगोले, साजिद खान, अमोल भेंडेकर, नीतेश मिश्रा और राकेश तिड़के ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

वाहन चोर भी धराए

परिसर में वाहन चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को भी यशोधरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपियों में वनदेवीनगर झोपड़पट्टी निवासी शेख मोइनुद्दीन उर्फ रहीम शेख करीम (23), हस्तिनापुर, माजरी निवासी मोहम्मद कैफ असमुद्दीन अंसारी (21), फुकटनगर निवासी नरेंद्र उर्फ बाली चिंतामन बोकड़े (23) और कुंदनलाल गुप्तानगर निवासी नीलेश मुरलीधर बावने (22) का समावेश है, रहीम और कैफ ने वाहन चोरी के अलावा टीपू सुल्तान चौक के समीप मस्जिद की पेटी से नकद चोरी करने की भी कबूली दी। आरोपियों से वाहन चोरी सहित 8 मामले उजागर हुए। उनसे कुल 5।98 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना