नागपुर न्यूज 
नागपुर

काटोल थाना और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, 2 घंटे में आरोपी को धर दबोचा

Police Headquarters Threatened With Bombing: नागपुर जिले में काटोल पुलिस स्टेशन और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस खबर से हंगामा मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

प्रिया जैस

Katol News: काटोल पुलिस स्टेशन और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मात्र दो घंटे में ही पकड़ने में काटोल के पुलिस निरीक्षक रणजीत शिरसाठ ने सफलता हासिल की। आरोपी का नाम चेतन रामदास बानाईत (32) येनवा, तहसील काटोल निवासी बताया गया।

काटोल की लोकेशन से चेतन बानाईत ने 112 नंबर पर मो. क्र. 9356144970 से कॉल कर काटोल पुलिस स्टेशन और इमारत बम से उड़ाने की धमकी दी। फिर आरोपी ने कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार की रात 10.30 बजे दी।

2 घंटे में धर दबोचा

काटोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के, उपविभागीय पुलिस अधिकारी बापू रोहम के मार्गदर्शन में काटोल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रणजीत शिरसाठ और उनकी पुलिस टीम ने मात्र दो घंटे में आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

हर एंगल से आरोपी की जांच

आरोपी के अपराध की जांच काटोल पुलिस कर रही है। आरोपी का आतंकवादी संगठन से कोई संबंध है क्या, उसके पास बम बनाने की सामग्री है क्या?, इस बात की जांच पुलिस निरीक्षक रणजीत शिरसाठ कर रहे हैं। आरोपी चेतन बानाईत के खिलाफ काटोल पुलिस स्टेशन में गांजा पीने का मामला पहले ही दर्ज है। धमकी मिलने के बाद काटोल पुलिस स्टेशन इमारत परिसर का बीडीएस तथा श्वान पथक द्वारा जांच की गई। परंतु ऐसी कोई भी विस्फोटक वस्तु नहीं मिली।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला