File Photo 
नागपुर

सेंधमारी कर रहा था तड़ीपार, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. क्राइम ब्रांच के यूनिट-1 को जानकारी मिली थी कि एक तड़ीपार प्रतापनगर इलाके में घूम रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने परिसर में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया. जांच करने पर पता चला कि तड़ीपार रहते हुए भी उसने सिटी में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था. पकड़ा गया आरोपी सुभाषनगर निवासी सम्मत उर्फ पोंगा संतोष दाभने (23) बताया गया.

पोंगा लंबे समय से सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय है. पहले वह निर्माणाधीन इमारतों में महंगे नल चोरी करता था. इसके बाद भी कई वारदातों को अंजाम दिया. उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, इसीलिए डीसीपी जोन-1 ने उसे तड़ीपार कर दिया था. बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि पोंगा प्रतापनगर थानांतर्गत आईटी पार्क परिसर में घूम रहा है. तुरंत पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास चाकू भी बरामद हुआ.

अधिक पूछताछ करने पर पोंगा ने बताया कि विगत 13 अगस्त को उसने एमआईडीसी के कावले लेआउट में रहने वाले सूरज वर्मा के घर पर सेंध लगाई थी. पुलिस ने 40,000 रुपये नकद और वाहन सहित 1.20 लाख रुपये का माल जब्त कर उसे एमआईडीसी पुलिस के हवाले कर दिया. इंस्पेक्टर सुहास चौधरी, हेड कांस्टेबल नूतन सिंह छाड़ी, विनोद देशमुख, सुचित गुजर, नितिन वासनिक, अजय शुक्ला, सोनू भवरे, शिवशंकर रोठे, शरद चांभारे और योगेश सातपुते ने कार्रवाई की.

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना