नागपुर, बिजली कटौती, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुरवासी ध्यान दें: महावितरण का कल बड़ा मेंटेनेंस कार्य; कांग्रेसनगर जोन के इन इलाकों में रहेगी गुल बत्ती

Nagpur Mahavitaran Power Shutdown News: नागपुर में मानसून पूर्व रखरखाव कार्यों के चलते महावितरण 17 जून को कई इलाकों में 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखेगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Monsoon Preparedness: नागपुर मानसून के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक मजबूत और निर्वाध बनाए रखने के उद्देश्य से महावितरण द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कांग्रेसनगर जोन में शिवणगांव, सीआरपीएफ कैंप, विड्डूबाबानगर, तुकड़ोजी चौक, आनंदनगर और घरकुल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सरस्वती विहार, लोखंडेनगर, भाग्यश्री लेआउट, कॉसमॉस टाउन, द्रोणाचार्यनगर, गोरले लेआउट, दीनदयालनगर, स्वावलंबीनगर, कापसे लेआउट, पडोले चौक के पीछे का क्षेत्र, मॉडर्न सोसाइटी, विद्याविहार, पन्नासे लेआउट, प्रतापनगर चौक, नवनिर्माण, खामला पुरानी बस्ती, सिंधी कॉलोनी, मिलिंदनगर, प्रतापनगर, रेलवे कॉलोनी, व्यंकटेशनगर, कोतवालनगर, शांति निकेतन और शिवनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

ये बस्ती भी रहेंगी प्रभावित

महल जोन में मानेवाड़ा रिंग रोड, शिव मंदिर क्षेत्र, जय दुर्गा सोसाइटी, जयंती मेशन, पायल पल्लवी सोसाइटी, इंदिरानगर, राजाबाक्षा हनुमान मंदिर, जाटतरोडी, रामबाग, मूर्ति कारखाना, जयंती मैदान, पराते फ्लोर मिल, रामबाग जल टंकी, नेहरूनगर, ओमनगर, सुदामपुरी, कबीरनगर, मिरे लेआउट और सक्करदरा चौक क्षेत्र में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सिविल लाइंस जोन में बोरगांव, पटेलनगर, आदिवासीनगर, दशरथनगर, द्विवेदी कॉलोनी, समशुद्दीन लेआउट, रामदेव बाबा टेकड़ी, फागो लेआउट, राजाराम सोसाइटी, रोज कॉलोनी, अयप्पानगर, गांधी लेआउट, दत्तनगर और विठ्ठल-रुख्मिणीनगर क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी