अभिनेता सयाजी शिंदे सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में सह्याद्री की होली जलाकर दिवाली मत मनाइए, अभिनेता सयाजी शिंदे की भावुक अपील

Save Sahyadri Environment: नागपुर में सयाजी शिंदे ने सेव सह्याद्री अभियान की शुरुआत करते हुए PSP प्रोजेक्ट्स का विरोध किया। कर्जत में पेड़ों की कटाई के खिलाफ संविधान चौक पर थाली बजाओ प्रदर्शन हुआ।

प्रमोद यादव

Highlights

  • अभिनेता सयाजी शिंदे ने सह्याद्री पर्वत श्रृंखला और पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

  • नागपुर से 'सेव सह्याद्री, नो PSP इन सह्याद्री' देशव्यापी अभियान शुरू किया गया।

  • सरकार से PSP का पर्यावरण अनुकूल विकल्प तलाशने की मांग की गई।

  • नागपुर के संविधान चौक पर 'थाली बजाओ' आंदोलन आयोजित किया गया।

Green Nagpur Protest Sayaji Shinde Environment Movement: नागपुर में सह्याद्री की चट्टानें, पर्वत श्रृंखलाएं और पर्यावरण आज विकास के नाम पर हो रहे विनाशकारी हस्तक्षेप के कारण गंभीर खतरे में है, इसलिए 'सेव सह्याद्री, सेव एनवायरनमेंट' महज पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं बल्कि प्रकृति के संतुलन को बचाने के लिए एक जन-आंदोलन है।

विकास के नाम पर जब सह्याद्री की होली जलाई जा रही हो तब दिवाली मत मनाइए, यह भावुक अपील प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे ने सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में की। 'सेव सह्याद्री, नो पीएसपी इन सह्याद्री' नामक इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत भारत के केंद्र बिंदु नागपुर से की गई।

शिंदे ने चिंता जताते हुए कहा कि 1947 तक देश का 70 प्रतिशत जंगल संरक्षित था जो आज घटकर मात्र 16 से 18 प्रतिशत ही रह गया है। आज 'शेकरू' जैसी अनगिनत दुर्लभ प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर अनसुया छाबरानी, आनंद रॉय और मनीष भावे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

PSP का पर्यावरण अनुकूल विकल्प खोजें

अभिनेता सयाजी शिंदे ने सवाल उठाया कि विदर्भ ने कई दशकों तक कोयला खदानों और थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के कारण भारी पर्यावरणीय कीमत चुकाई है। क्या अब सह्याद्री को भी इसी

विकास मॉडल की कीमत चुकाने पर मजबूर करना सही है। सरकार को पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) का पर्यावरण अनुकूल वैकल्पिक समाधान खोजना चाहिए।

संविधान चौक पर 'थाली बजाओ' आंदोलन

रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका में सह्याद्री की गोद में प्रस्तावित 'पंप्ड स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट' के लिए होने वाली बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के विरोध में 'ग्रीन नागपुर' संस्था द्वारा संविधान चौक पर 'सह्याद्री बचाओ, महाराष्ट्र बचाओ' अभियान के तहत 'थाली बजाओ' आंदोलन किया गया। इस आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी, नागपुर सिटीजंस फोरम, वाइल्ड एजाइल फाउंडेशन सहित विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू