सरपंच जयश्री इंगोले (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Nagpur News: सरपंच जयश्री इंगोले को बुलाया दिल्ली, ग्राम विकास विभाग ने भेजा खास आमंत्रण

Nagpur News: नागपुर के कामठी तहसील के खासाला ग्रामपंचायत की महिला सरपंच जयश्री इंगोले को दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

प्रिया जैस

Kamptee News: कामठी तहसील के खासाला ग्रामपंचायत की सरपंच जयश्री इंगोले को इस वर्ष 15 अगस्त के दिन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण उन्हें महाराष्ट्र शासन के ग्राम विकास विभाग द्वारा भेजा गया है, जो पूरे गांव और तहसील के लिए गर्व की बात है।

सरपंच इंगोले को यह आमंत्रण सहपरिवार भेजा गया है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए है, बल्कि गांव के समग्र विकास में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। सरपंच बनने के बाद, इंगोले ने कोराडी ऊर्जा प्रकल्प से प्रभावित होकर नवविकसित गांव के लिए न्यू एनर्जी दृष्टिकोन से काम शुरू किया।

छतों में लगाया सिस्टम

उनके प्रयासों से गांव में हरियाली बढ़ाने के लिए पादचारी क्षेत्र विकसित किए गए और जल संरक्षण के लिए खास योजनाएं लागू की गईं। वर्षा जल का संचयन और पुनर्भरण 8के लिए छतों पर सिस्टम लगाए गए। भूजल स्तर बढ़ाने हेतु तलाबों का निर्माण, गड्ढे खुदवाना और सार्वजनिक सहभागिता से योजनाएं सफल बनाईं। गांव में स्थायी पेयजल योजना लागू की गई जिससे पानी की समस्या दूर हुई।

महिला सशक्तिकरण और बचत गटों का शैक्षणिकरण

महिलाओं के लिए बचत गटों को संगठित कर उनके शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। इससे गांव में महिला सशक्तिकरण को बल मिला और आर्थिक स्थिरता आई। गांव में घन एवं द्रव कचरा प्रबंधन की प्रभावी योजनाएं लागू की गईं। इससे न केवल सफाई व्यवस्था सुधरी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला।

शिक्षा और पर्यावरण की दिशा में अग्रणी पहल

गांव में पुस्तकालय (लायब्ररी) की स्थापना कर बच्चों और युवाओं के लिए पढ़ाई का बेहतर वातावरण तैयार किया गया। मोकशांकश पहल के तहत श्मशान भूमि को स्मृति बाग में बदलने का अभिनव कार्य किया गया। सरपंच इंगोले के नेतृत्व में खासाला ग्रामपंचायत ने पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किए हैं। यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है।

गांव की बेटी बनी देश की शान

जयश्री इंगोले की इस उपलब्धि से न केवल खासाला ग्राम बल्कि पूरे कामठी क्षेत्र में गौरव और उत्सव का वातावरण है। नागरिकों ने इसे एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया और कहा कि यह सम्मान हर उस ग्रामीण नेतृत्व के लिए मिसाल है जो विकास और नवाचार के साथ सामाजिक परिवर्तन लाना चाहता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन