नागपुर, सरोदेनगर कॉलोनी(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

पूर्व नागपुर के सरोदेनगर में 30 साल से विकास का इंतजार; 345 घरों के 1,500 से अधिक नागरिक सुविधाओं से वंचित

Nagpur Sarodenagar Colony: नागपुर के वाठोडा स्थित सरोदेनगर कॉलोनी के 345 परिवार पिछले 30 वर्षों से सड़क, सीवर व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नागरिकों ने जल्द विकास कार्य शुरू करने की मांग की है।

अंकिता पटेल

Nagpur Sarodenagar Colony Amenities Road Issue: पूर्व नागपुर के वाठोडा क्षेत्र स्थित सरोदेनगर कॉलोनी के 345 घरों में रहने वाले लगभग 1,500 से अधिक नागरिक पिछले 30 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कॉलोनी के नागरिकों ने मनपा, एनआईटी तथा संबंधित विभागों के समक्ष लगातार विकास कार्यों की मांग उठाई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

नागरिकों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी 28 जनवरी 2025 को एनआईटी के चेयरमैन पत्र लिखकर सरोदेनगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

वर्षों के प्रयास के बाद मनपा ने अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालकर पेयजल की व्यवस्था की और महावितरण ने बिजली कनेक्शन दिया लेकिन कॉलोनी में भीतरी सड़क, सोवरलाइन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का आज भी अभाव है। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ से भर गई है जिसके चलते नागिरकों को आवाजाही में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

एनआईटी में प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये जमा

कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या आंतरिक सड़कों और सीवरलाइन है। संबंधित विभाग यह कहकर सुविधाएं देने से बच रहे हैं कि यह अनधिकृत लेआउट है, जबकि गुंठेवारी योजना के तहत लेआउट के नियमितीकरण के लिए कॉलोनी के 149 निवासियों ने 3 वर्ष पहले ही एनआईटी में प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये जमा किए हैं।

30 साल से सुविधाओं का इंतजार, आंदोलन की चेतावनी

लेआउट का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है लेकिन इसके बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। गडकरी के साथ ही पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के जनता दरबार में नागरिकों ने कई बार समस्याएं रखी हैं।

एनआईटी निधि के अभाव का हवाला देकर विकास कार्यों से इनकार कर रहा है। वहीं मनपा अनधिकृत लेआउट का कारण बताकर नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रख रही है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं किये जाने पर कॉलोनी के नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR