शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

किसान संकट में, मंत्री गरबा-डीजे में व्यस्त, संजय राउत का फडणवीस सरकार पर हमला, MPSC को लेकर भी बोले

MPSC Paper Leak Controversy Sanjay Raut: शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने नागपुर में सरकार पर साधा निशाना, सूखे से जूझते किसानों की अनदेखी और MPSC पेपर लीक मामले पर उठाए गंभीर सवाल।

वेदांत जोशी

Sanjay Raut Nagpur Press Conference: शिवसेना (उबाठा) सांसद व मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने नागपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य सरकार और सत्ताधारी मंत्रियों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मानसून की अनिश्चितता और बेरुखी के कारण पूरे महाराष्ट्र, विशेषकर विदर्भ क्षेत्र का किसान एक बार फिर भारी सूखे और संकट की कगार पर खड़ा है। किसान आत्महत्या की स्थिति में हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और विदर्भ से आने वाले कैबिनेट मंत्री किसानों के मुद्दों, सोयाबीन के दामों और सूखे की समीक्षा करने के बजाय गरबा, डीजे, पाकिस्तान और राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं।

देशभर में हो एक समान 'डीजे गाइडलाइन'

नागपुर में डीजे साउंड सिस्टम को लेकर जारी प्रशासनिक गाइडलाइंस और हालिया विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि तेज आवाज वाले डीजे से हृदय रोगी, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी है। उन्होंने मांग की कि केवल एक शहर नहीं, बल्कि पूरे देश में डीजे साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त और समान गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए और उसका कड़ाई से पालन होना चाहिए।

MPSC और नीट पेपर लीक में सत्ताधारी दल के लोग सक्रिय

राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए राउत ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से शासन में रहने के बावजूद NEET हो या MPSC, हर भर्ती परीक्षा में धांधली हो रही है। उन्होंने दावा किया कि इन पेपर लीक रैकेटों में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि MPSC की पूरी परीक्षा और भर्ती प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है, इसलिए वर्तमान आयोग को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए और नए सिरे से पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित होनी चाहिए। केवल टास्क फोर्स का गठन करना केवल प्रशासनिक खानापूरी है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां