रूपाली ठाकुर अग्निशमन समिति की होंगी सभापति (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मनपा में महिला राज बरकरार, रूपाली ठाकुर को मिली अग्निशमन समिति की कमान, जल्द होगा चुनाव

Rupali Thakur Nagpur NMC: नागपुर मनपा में 'महिला राज'! रूपाली ठाकुर बनेंगी अग्निशमन समिति की सभापति। उपमहापौर लीला हाथीबेड को नामकरण समिति की कमान। जानें सदन के नए समीकरण।

प्रिया जैस

Nagpur Municipal Corporation Reshuffle: नागपुर मनपा में विभिन्न 10 समितियों के लिए गत समय ही सदस्यों के नामों की घोषणा की गई थी किंतु अचानक राज्यसभा सदस्य बनीं मायाताई इवनाते की जगह रिक्त होने के बाद अग्निशमन व विद्युत समिति के सदस्य के लिए शुक्रवार को हुई आम सभा में प्रस्ताव लाया गया। सत्ता पक्ष की ओर से बतौर सदस्य रूपाली ठाकुर का नाम दिया गया।

बताया जाता है कि इस वर्ष भाजपा ने मनपा में पूरी तरह से महिला राज लाने का संकल्प किया था जिसके अनुसार अग्निशमन समिति की सभापति के रूप में मायाताई इवनाते का चयन होना तय था, किंतु उनके राज्यसभा में जाने से यह सदस्यता रिक्त हो गई। अब उनके स्थान पर बतौर सदस्य आयीं पार्षद रूपाली ठाकुर का सभापति बनना तय माना जा रहा है। इसके लिए जल्द ही समिति के चुनाव भी होने की जानकारी सूत्रों ने दी।

उपमहापौर लीला हाथीबेड बनीं नामकरण समिति की अध्यक्ष

एक ओर जहां रूपाली ठाकुर को अग्निशमन समिति का सदस्य बनाया गया, उसी तरह लीला हाथीबेड को नामकरण समिति की कमान सौंपी गई है। आम सभा में महापौर नीता ठाकरे ने उपमहापौर लीला हाथीबेड को मनपा की नामकरण समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। समिति के अन्य सदस्यों के चयन के लिए सत्ताधारी और विपक्षी दलों से नाम मांगे गए थे।

सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर की ओर से दिलीप दिवे, विनोद कान्हेरे, रामदास साहू और चंद्रकांत खंगार के नाम प्रस्तुत किए गए। वहीं विपक्षी दल के नेता संजय महाकालकर ने दीपक पटेल और आसिफ सादिक शेख के नाम महापौर को सौंपे। इन सभी नामों की आधिकारिक घोषणा निगम सचिव द्वारा सदन में की गई।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ