नागपुर, आरपीएफ, पत्थरबाजी, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, गिरफ्तारी,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर: चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, सीट विवाद में फेंका था पत्थर

Nagpur RPF: अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर यात्री को घायल करने वाले युवक को RPF ने CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। सीट विवाद को घटना की वजह बताया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur RPF Ahmedabad Howrah Express: दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल के नागपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान भंडारा जिले के रविदासनगर निवासी यश प्रकाश बर्वे (23) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर युवक ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका था, जिससे दिव्यांग कोच में बैठे एक यात्री के घायल होने की घटना हुई।

चलती ट्रेन पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस तुमसर रोड स्टेशन से रवाना होने के बाद एक युवक ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे दिव्यांग कोच की खिड़की से अंदर पहुंचा और उसमें बैठे एक यात्री को जा लगा। यात्री घायल हो गया, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरपीएफ ने बनाई विशेष जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त चेतन दिलीपराव जिचकार के निर्देश पर भंडारा रोड आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एलिजाबेथ पवार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम को आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

जांच के दौरान आरपीएफ ने नागपुर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। विस्तृत विश्लेषण के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। घायल यात्री को फुटेज दिखाए जाने पर उसने उसी युवक की पहचान पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति के रूप में की।

इसके बाद आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध युवक भंडारा जिले के रविदासनगर का रहने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके घर पहुंचकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सीट विवाद बना हमले की वजह

पूछताछ में आरोपी यश प्रकाश बर्वे ने बताया कि यात्रा के दौरान दिव्यांग कोच में सीट को लेकर उसकी एक यात्री से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद वह ट्रेन से उतर गया, लेकिन गुस्से में तुमसर रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। उसी पत्थर से एक यात्री घायल हो गया।

रेलवे ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की जान को भी खतरा होता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट