राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर राशन घोटाला? हजारों कार्ड रद्द फिर भी अनाज का उठाव बढ़ा, ऑनलाइन सिस्टम बंद होने से ACB तक शिकायत

Nagpur Ration Scam: नागपुर में हजारों राशन कार्ड रद्द होने के बावजूद गोदामों से अनाज का उठाव बढ़ने से राशन विभाग कटघरे में है। इंटरनेट बंद होने का फायदा उठाकर धांधली का आरोप लगा, ACB में शिकायत।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर जिले में पिछले दो महीनों में केवाईसी और अन्य कारणों से हजारों अपात्र राशन कार्डधारक परिवार सूची से बाहर होने का दावा किया गया है।

  • इसके बावजूद सरकारी आंकड़ों में कई जोनल कार्यालयों में गेहूं और चावल का उठाव बढ़ने की बात सामने आई है।

  • ऑनलाइन सेवा बंद होने से अनाज ले जाने वाले वाहनों की लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रही है।

  • वर्ष 2024 के राशन वितरण में कथित अनियमितता को लेकर ACB तक शिकायत पहुंचने का दावा किया गया है।

Nagpur Grain Distribution Irregularity: नागपुर जिले में पिछले दो महीनों में नागपुर के अन्न व नागरिक आपूर्ति विभाग में केवाईसी और अन्य कारणों से हजारों अपात्र कार्डधारक परिवार लाभार्थी सूची से बाहर चुके हैं, ऐसे में राशन विभाग में अनाज का उठाव भी काम होना चाहिए था लेकिन चौकाने वाली बात यह है सरकारी आकड़ों में गोदामों से गेंहू और चावल का उठाव लगभग सभी जोनल कार्यालयों में बढ़ गया है।

इससे सरकारी अनाज के वितरण को लेकर संदेहास्पद स्थिति बनती दिख रही है। इससे जोनल अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बता दें की पिछले दो महीने से राशन विभाग में इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण अनाज की आपूर्ति की बिल्टी कागज पर ही तैयार की जा रही है। ऑनलाइन सेवा बंद होने से अनाज लादकर दुकानों पर ले जाने वाले वाहनों की लोकेशन भी ट्रैक नहीं हो रहे हैं।

ACB तक हुई है धांधली की शिकायत

नागपुर शहर राशन विभाग में अनाज वितरण में बांधली की शिकायते कई बार उठती रही है। एक मामले में विभागीय आयुक्त ने जांच के आदेश भी किये थे। इतना ही नहीं, वर्ष 2024 के एक राशन वितरण में घांधली के मामले को आरटीआई में हुए खुलासे के आधार पर पेटी कराशन ब्यूरो (SB) के पास तक शिकायत हुई है।

हालांकि एस्रीषी ने मामले संज्ञान अरब लेते हुए कुछ दिन पहले ही संबंधित शिकायतकर्ता को बुलाकर पूछताछ की लेकिन अब देखना यह है की ऑनलाइन सेवा ाथ होने के बीच बीते 2 महीने शहर राशन विभाग में सरकारी आकड़ों में दिख रही पांवली के मामले की क्या जिला प्रशासन निष्पक्ष फिजिकल ऑडिट करापा या फाइलों को दबा दिया जाएगा।

घटे लाभार्थी, बढ़ा राशन का उठाव

जोन / क्षेत्रPHH व अंत्योदय कार्डलाभार्थीबढ़ा हुआ उठाव
इतवारी1,99810,21038.93 क्विंटल
टेका8,29037,3128.74 क्विंटल
महल1,8368,6593.20 क्विंटल
घतोली2,3168,88630.90 क्विंटल
मेडिकल1722,552243.92 क्विंटल
सदर2851,140हल्की बढ़ोतरी दर्ज
शहर (कुल/अन्य)14,61267,278324.88 क्विंटल

मामले की जांच की जाएगी

नागपुर शहर राशन विभाग में अनाज वितरण में अनियमितता और विभाग की उदासीनता का मामला गंभीर है। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी, जिला प्रशासन जल्द ही इस मामले को देखेगा।

- कुमार आशीर्वाद, जिलाधिकारी नागपुर

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट