तालाब में डूबने से बिहार के 3 कुली श्रमिकों की मौत प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर: रामटेक में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

Nagpur Rice Mill Accident: नागपुर के रामटेक स्थित राइस मिल के पीछे बने तालाब नहाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण बिहार के 3 कुली श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमोद यादव

Ramtek Laborers Drowned: नागपुर जिले की प्रमुख तहसील रामटेक-मौदा रोड पर मौजा नंदापुरी-नगरधन स्थित मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की चावल मिल के पीछे स्थित खेत तालाब में डूबने से तीन कुली श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत शनिवार, 26 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई हैं।

रामटेक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में गुलशन कुमार (20) निवासी पूर्णिया, बिहार, रूपेश कुमार (18) निवासी खगड़िया, बिहार और मनीष कुमार (18) निवासी पूर्णिया, बिहार शामिल हैं।

ये तीनों पिछले 20 से 22 दिनों से ठेकेदार प्रशांत कुमार (बिहार) के माध्यम से नगरधन के पास स्थित मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओंकार चावल मिल में कुली का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि ठेकेदार प्रशांत कुमार (बिहार) के माध्यम से इस चावल मिल में लगभग 50 से 60 कुली काम करते हैं।

एक शव की तलाश जारी

नागपुर जिले की प्रमुख तहसील रामटेक-मौदा रोड पर पर मौजा नंदापुरी-नगरधन स्थित मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की चावल मिल में शनिवार की सुबह की शिफ्ट में काम करने के बाद, मृतक दोपहर में मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नगरधन की चावल मिल के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए थे।

यह तालाब ओमकार चावल मिल के बगल में ही स्थित है। तालाब की गहराई लगभग 15 से 20 फीट बताई जाती है। नहाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों डूब गए। अन्य कामगारो द्वारा चावल मिल मालिक को सूचना दिए जाने के बाद, मिल मालिक ने तुरंत रामटेक पुलिस को घटना की सूचना दी।

एम्बुलेंस से रामटेक उप-जिला अस्पताल भेजा

उपमंडल पुलिस अधिकारी रमेश बरकते और रामटेक पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार थोरात पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय मछुआरों की मदद से झील से दो शव निकाले गए, लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक तीसरा शव नहीं मिला था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से रामटेक उप-जिला अस्पताल भेजा गया। रामटेक पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा