नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, बोरखेड़ी-सिंदी के बीच तीन AC कोच के कांच टूटे, RPF ने शुरू की जांच

Nagpur Mumbai Duronto Express Attack: नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी और सिंदी स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे तीन एसी कोच के कांच टूट गए। आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है।
Nagpur-Mumbai Duronto Express pelted with stones, glass of three AC coaches broken between Borkhedi-Sindhi
मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पथरावसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting: नागपुर से मुंबई जा रही ट्रेन संख्या 12290 दुरंतो एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है।

यह घटना गुरुवार रात करीब 8:46 बजे बोरखेड़ी और सिंदी स्टेशन के बीच हुई। पत्थरबाजी में ट्रेन के ए-1, बी-2 और बी-5 एसी कोच की खिड़कियों के कांच बुरी तरह क्रैक हो गए। राहत की बात यह है कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

अचानक हुई पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर लगने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। महिला, बच्चे और बुजुर्ग यात्री इस घटना से घबरा गए।

वायरल हो रहे वीडियो में खिड़की के बाहरी कांच को तोड़ते हुए पत्थर तेज गति से कोच के भीतर आते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अन्य दो कोचों पर भी लगातार पत्थरबाजी की गई।

Nagpur-Mumbai Duronto Express pelted with stones, glass of three AC coaches broken between Borkhedi-Sindhi
Weather Update: 27 सितंबर को महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम? मुंबई समेत पूरे राज्य के लिए IMD का ताजा अपडेट

वर्धा पहुंचने पर RPF ने की जांच

ट्रेन के वर्धा शहर पहुंचने पर आरपीएफ की स्कॉटिंग पार्टी ने यात्रियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।

ट्रेन में गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक शैलेश भास्कर और कंडक्टर आर.बी. पाटने ने भी यात्रियों से पूछताछ की।

Nagpur-Mumbai Duronto Express pelted with stones, glass of three AC coaches broken between Borkhedi-Sindhi
सूखाग्रस्त किसान परिवारों के बच्चों की शादी में शिवसेना देगी मदद, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दिए जाने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। सीनियर डीसीएम मिलल और सीनियर डीएससी मनोज कुमार ने भी घटना से जुड़े हालात का जायजा लिया।

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। घटना के कारण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com