नागपुर, राजनाथ सिंह, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज

Nagpur Rajnath Singh: नागपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरसंघचालक मोहन भागवत से करीब 45 मिनट मुलाकात की। आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की अटकलें है

अंकिता पटेल

Rajnath Singh Mohan Bhagwat Political Meeting: नागपुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। वे शाम करीब 6 बजे पूर्व सांसद अजय संचेती के साथ संघ मुख्यालय पहुंचे। ऑफ-सीजन में हुई इस मुलाकात को लेकर विभिन्न अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि संघ सूत्रों का कहना है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

रक्षा मंत्री यंत्र इंडिया लिमिटेड की एक परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर आए थे। शाम करीब 6 बजे उन्होंने संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई।

राजनाथ-भागवत मुलाकात को लेकर अटकलें, आधिकारिक जानकारी नहीं

स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि इस दौरान देश की समग्र स्थिति, रक्षा क्षेत्र में चल रहे कार्यों, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई होगी। संभावना जताई जा रही है कि देश की सुरक्षा, पड़ोसी देशों से संबंध और पाकिस्तान से चर्चा के द्वार खुला रखने के संदर्भ में चर्चा हुई होगी। यह भी कहा जा रहा है कि भागवत ने राजनाथ सिंह के कार्यकाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। हालांकि दोनों के बीच हुई बातचीत के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल है।

अनंत अंबानी ने भी दी भेंट

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने भी संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी वनतारा परियोजना और उससे जुड़े कार्यों की जानकारी सरसंघचालक को दी।

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अनंत रात करीब 7।50 बजे संघ मुख्यालय पहुंचे थे और करीब 20 मिनट वहां रहे।

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी