राहुल नार्वेकर ने विधान भवन विस्तार कार्यों कि समीक्षा की। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: राहुल नार्वेकर ने विधान भवन के विस्तार कार्यों कि समीक्षा की, 25 जून को मुंबई में होगी अगली बैठक

विधान भवन का विस्तार करते समय हम पर्यावरण अनुकूल और व्यापक नियोजन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस संबंध में विधान सभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने गुरवार को यहां विधान भवन के विस्तार के संबंध में 25 जून को मुंबई म

आंचल लोखंडे

नागपुर: विधान भवन का विस्तार करते समय हम पर्यावरण अनुकूल और व्यापक नियोजन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस संबंध में विधान सभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने गुरवार को यहां विधान भवन के विस्तार के संबंध में 25 जून को मुंबई में एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

यहां विधान भवन में उनकी अध्यक्षता में विस्तार के अंतर्गत भवन निर्माण और भूमि अधिग्रहण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र राज्य आधारभूत संरचना विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जनार्दन भानुसे, मुख्य अभियंता दिनेश नंदनवार और संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रमुख उपस्थित थे।

पर्यावरण अनुकूल और व्यापक नियोजन पर जोर

विधानमंडल की हेरिटेज इमारत के अलावा उपलब्ध स्थान पर प्रस्तावित निर्माण की जानकारी प्रस्तुत की जाए तथा उसे बनाए रखा जाए। विधानमंडल क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण करते समय पर्याप्त मात्रा में पेड़ लगाकर उसे पर्यावरण अनुकूल बनाने पर जोर दिया जाए। सड़कें चौड़ी और विशाल होनी चाहिए। मुंबई में मानसून सत्र से पहले 25 जून को मुंबई में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने दिए।

नागपुर विधानसभा क्षेत्र में संग्रहालय स्थापना की योजना

राजस्थान विधानसभा में संग्रहालय स्थापित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नागपुर विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर संग्रहालय स्थापित किया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच की जाए। साथ ही एफएसआई और पुरातत्व विभाग की अनुमति की जानकारी भी प्रस्तुत की जाए, ऐसा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बैठक में कहा।

विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया

बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने आज विधानसभा के दोनों सदनों, कैबिनेट कक्षों और विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां