मिहान (फाइल फोटो) 
नागपुर

मिहान में क्वांटा सिस्टम, JSR डायनेमिक्स को जगह, छोटी-बड़ी कंपनियों का निवेश में बढ़ा इंटरेस्ट

Nagpur Business News: आईटी क्षेत्र में कार्यरत क्वांटा सिस्टम टेक्नोलॉजीज और रक्षा हथियार बनाने वाली जेएसआर डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड को मिहान स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र में जगह आवंटित की गई है।

प्रिया जैस

MIHAN: लंबे अंतराल के बाद अति महत्वाकांक्षी परियोजना मिहान में नये निवेश आने शुरू हो गए हैं। आईटी क्षेत्र में कार्यरत क्वांटा सिस्टम टेक्नोलॉजीज और रक्षा हथियार बनाने वाली जेएसआर डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड को मिहान स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में जगह आवंटित की गई है। खबर है कि इस संबंध में समझौता जल्द ही पूरा हो जाएगा और इकाई चालू हो जाएगी।

मिहान भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की एक परियोजना है। यह परियोजना यहां के नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास विकसित की जा रही है। मिहान क्षेत्र को 2 भागों में विभाजित किया गया है, एसईजेड और नॉन-एसईजेड। एसईजेड में अधिक निवेश लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छोटी और बड़ी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा रोजगार

इसी के तहत हाल ही में क्वांटा सिस्टम टेक्नोलॉजीज को 3.28 एकड़ और जेएसआर डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड को 4.62 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। क्वांटा सिस्टम टेक्नोलॉजीज के नागपुर और पुणे में कार्यालय हैं। यह एक आईटी परामर्श कंपनी है। यह स्टाफिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी काम करती है। इस निवेश से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।

निवेश से 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

जेएसआर डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। कंपनी इन उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करती है। इस कंपनी के निवेश से 500 लोगों को रोजगार मिलेगा, यह जानकारी महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) ने दी। एमएडीसी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छोटी कंपनियों ने मिहान सेज में निवेश करने में रुचि दिखाई है। आने वाले समय में मिहान में कुछ बड़ी आईटी और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों की इकाइयां शुरू होगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन