वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर-पुणे ट्रेन,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर: देश की सबसे लंबी 'वंदे भारत' का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Nagpur Vande Bharat Express: अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस ने 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों को सफर कराया। ट्रेन ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Pune Vande Bharat: ट्रेन 26102-01 अजनी (नागपुर)-पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी सेवा के महज 8 महीनों में लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह ट्रेन फिलहाल देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत सेवा है जिसने अब तक 1.50 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है। इस सेवा ने मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया है।

अत्यधिक मांग और राजस्व में वृद्धि

10 अगस्त 2025 को शुरू हुई यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है और लगभग 12 घंटे में 881 किलोमीटर की दूरी तय करती है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार इस ट्रेन ने 8 महीनों में 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यात्रियों में छात्रों, पेशेवरों, व्यापारियों और आईटी कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक है।

छुट्टियों के दौरान 145% से अधिक ऑक्यूपेंसी

विशेषकर छुट्टियों के मौसम में इस ट्रेन के लिए यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता है। मांग इतनी अधिक है कि अक्सर ऑक्यूपेंसी 145 प्रतिशत से अधिक हो रही है। जिस कारण यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब यात्रियों ने ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग तेज कर दी है।

सड़क मार्ग के मुकाबले बेहतर विकल्प

नागपुर-पुणे मार्ग पर निजी बसों का किराया छुट्टियों के दौरान 2,000 से 3,000 रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट होती है। ऐसे में पूर्णतः वातानुकूलित, तेज और आरामदायक होने के कारण वंदे भारत यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनकर उभरी है। वर्तमान में यह ट्रेन 8 कोचों- एक एग्जीक्यूटिव क्लास (3.740 रु. प्रति यात्री) और 7 चेयर कार (2,060 रु. प्रति यात्री) के साथ चल रही है। अकोला, शेगांव, भुसावल होते हुए गुजरने वाली यह ट्रेन मध्य रेलवे के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत बन गई है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा

ऑड टाइमिंग का दावा फेल

उल्लेखनीय है कि अजनी पुणे-अजनी वंदे भारत देश की उन वंदे भारत एक्सप्रेस में शामिल है जो 12 घंटे से अधिक का सफर करती है और 2 रैक के साथ परिचालित होती है।।

इंटरसिटी पैटर्न पर होने के कारण उक्त ट्रेन को दिन में ही परिचालित किया जाता है। ट्रेन 26102 अजनी से 9:50 बजे रवाना होकर 21:05 बजे पुणे पहुंचती है।

वहीं ट्रेन 26101 पुणे से 6:25 बजे रवाना होकर 18:25 बजे अजनी पहुंचती है। इस टाइमिंग पर कहा जा रहा था कि नागपुर और पुणे के बीच सफर करने वाले अधिकांश यात्री रात का सफर करते हैं।

ऐसे में इस टाइमिंग के साथ उक्त वंदे भारत सफल नहीं हो पायेगी। हालांकि 8 महीनों में रिकॉर्ड 1:50 लाख यात्री की संख्या ने सारे दावे फेल कर दिये।

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला