प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

पुणे अस्पताल बम साजिश में बड़ा एक्शन, नागपुर से दबोचा गया फरार संदिग्ध, दुकान से मिला IED टाइमर का डिब्बा

Pune Hospital IED Case: पुणे के अस्पताल में विस्फोटक मिलने के मामले में ATS ने नागपुर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दुकान से आईईडी टाइमर का खाली डिब्बा बरामद हुआ है।

आकाश मसने

Pune Hospital IED Case Suspect Arrest: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक अस्पताल के शौचालय में विस्फोटक मिलने के सनसनीखेज मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने इस मामले के मुख्य संदिग्ध को नागपुर से धर-दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस और एटीएस की कई टीमें लगी हुई थीं।

पुणे का रहने वाला है संदिग्ध

आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया संदिग्ध मूल रूप से पुणे के मंजरी इलाके का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 28 से 29 साल के बीच है। पुणे में वारदात को अंजाम देने के बाद वह तुरंत नागपुर भाग गया था।

अधिकारी ने आगे बताया कि एटीएस की टीम ने जब पुणे के मंजरी इलाके में स्थित संदिग्ध की दुकान पर छापेमारी की, तो वहां से बेहद चौंकाने वाले सबूत मिले। जांच टीम ने दुकान की तलाशी के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में इस्तेमाल किए जाने वाले टाइमर का एक खाली डिब्बा जब्त किया। इस फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खतरनाक साजिश में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

अस्पताल के टॉयलेट में मिला था बम

यह पूरा मामला बुधवार यानी 13 मई की शाम का है। पुणे के हडपसर इलाके में स्थित ऊषा किरण अस्पताल के शौचालय में एक संदिग्ध उपकरण देखा गया। जब जांच की गई तो पता चला कि वह कम तीव्रता के विस्फोटकों से भरा एक खतरनाक उपकरण (IED) था। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जिंदा बम को निष्क्रिय कर दिया।

पुणे पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) की एक संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। आतंकी एंगल सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र