पल्स पोलियो, टीकाकरण अभियान,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

याद रखिएगा ये तारीख! 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, नागपुर में 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Nagpur Immunization Drive: नागपुर जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु के 1.66 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Pulse Polio: नागपुर जिले में पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान जिले के 1 लाख 66 हजार 582 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रामीण, शहरी और प्रवासी बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

यह अभियान कुमार आशीर्वाद तथा विनायक महामुनि के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। अभियान का नेतृत्व डॉ. राजकुमार गहलोत, डॉ. निवृत्ति राठौड़ और डॉ. रेवती सावले करेंगे।

पहले बूथों पर टीकाकरण, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम

अभियान के पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी बच्चा छूट न जाए, स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन और शहरी क्षेत्रों में पांच दिन तक घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।

2,543 पोलियो बूथ और 6,060 कर्मी रहेंगे तैनात

अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 2,543 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 6,060 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही 171 ट्रांजिट टीमें, 150 मोबाइल टीमें, 7 नाइट टीमें, 739 पर्यवेक्षक तथा 1,636 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें भी तैनात रहेंगी। इन टीमों का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों, प्रवासी परिवारों और छूटे हुए बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाना है।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार गहलोत ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को 28 जून को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और उन्हें पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद जरूर पिलवाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की सफलता प्रत्येक अभिभावक की भागीदारी पर निर्भर करती है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा आसपास के परिवारों को भी बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम