नागपुर में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर सख्ती  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

बकायादारों पर नागपुर मनपा का बड़ा चाबुक! बैंक खाते होंगे फ्रीज, नल और सीवर कनेक्शन काटने का कड़ा आदेश

Nagpur Property Tax: नागपुर मनपा ने 2,400 करोड़ रुपये के बकाया संपत्ति कर में से 1,000 करोड़ वसूलने का लक्ष्य तय किया है। 20 अगस्त से विशेष अभियान में बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Property Tax Recovery: नागपुर सम्पत्ति कर वसूली के अब तक के इतिहास में मनपा द्वारा चलाए गए अभियान भले ही विफल रहे हों किंतु अब मनपा ने बकाया वसूली के लिए कमर कस ली है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर ने बकायादार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बैंक खाते फ्रीज करने के साथ-साथ उनके नल और सीवर कनेक्शन सीधे काटने के कड़े निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों से शहर में लगभग 2,400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम संपत्ति कर बकाया है। इसमें से कम से कम 1,000 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य मनपा ने तय किया है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 20 अगस्त से 30 सितंबर तक एक 'विशेष वसूली अभियान' चलाया जाएगा। मंगलवार को सदर स्थित जिला नियोजन भवन में मनपा के कर संग्राहकों की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर के अलावा अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम सहित सभी 10 जोनों के सहायक आयुक्त, कर संग्राहक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जोन कार्यालय द्वारा बकाया कर वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

व्यावसायिक और खुले भूखंडों पर विशेष नजर

वसूली अभियान के दौरान पूर्णतः व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियों, गैर-आवासीय संपत्तियों और खुले भूखंडों के बकायादारों पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा। मनपा नियम 42 के तहत वारंट जारी कर बकायादारों

के घर से टीवी, फ्रिज जैसे सामान और उनकी अचल संपत्ति सीधे जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सेवा और शुल्क विभाग के माध्यम से संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बैंक खाता नंबर प्राप्त कर खातों को फ्रीज करने की कानूनी प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। ठोस कचरा प्रबंधन और जल प्रदाय विभाग की मदद से बकायादार इमारतों की सीवर लाइन और पानी के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए जाएंगे।

मनपा अधिकारियों के रडार पर बड़े बकायादार

नागपुर मनपा ने बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इस अभियान में विशेष रूप से उन 703 संपत्तियों पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिन पर 5 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।

इसके अलावा 3,924 ऐसी संपत्तियां भी रडार पर हैं जिन पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का टैक्स बकाया है। बकायादारों को मौके पर ही टैक्स भरने की सुविधा देने के लिए मनपा की टीमों को पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

फौज तैयार, हर हफ्ते की जाएगी समीक्षा

विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए कर विभाग और अन्य विभागों के 400 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, मनपा आयुक्त ने कहा है कि इस पूरे अभियान की प्रगति की हर हफ्ते उनके स्तर पर प्रत्यक्ष समीक्षा की जाएगी, मनपा प्रशासन ने शहर के नागरिकों और बकायादारों से सख्त अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न रहें, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि संपत्ति कर पर लगने वाली किसी भी प्रकार की पेनाल्टी सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए अपनी संपत्ति कर की माफ नहीं की जाएगी, इसलिए नागरिकों को बकाया राशि जल्द से जल्द मनपा के कोष में जमा करा दें और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचें।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: पटना में छात्रों पर चलाई गई वॉटर कैनन; कोलकाता अग्निकांड में SIT करेंगी जांच

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां

तमिलनाडु सरकार का यू-टर्न, छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश लिया वापस

Explainer: भारत में वोटर ID से डाले जाते हैं वोट, जानिए अमेरिका से जापान तक में कैसे होती है वोटर्स की पहचान?

1 बिल्डिंग, 3 मंजिल और 10 होटल, कोलकाता अग्निकांड में बड़ा खुलासा, अग्निमित्रा पॉल बोली- लाइसेंस की जांच होगी