नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट दर्ज (सोर्स: AI)
नागपुर

नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर विजय मत्ते पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR, यूट्यूब इंटरव्यू में अभद्र टिप्पणी का आरोप

Nagpur Crime Case: नागपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते समाजसेवी महिला पर सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

मनीषा बोंदरे

Nagpur Atrocity Act Case: नागपुर गिट्टीखदान पुलिस ने एक समाजसेवी महिला की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान बेलतरोड़ी निवासी विजय मत्ते के रूप में बताई गई है। शिकायतकर्ता 45 वर्षीय महिला वाड़ी थाना क्षेत्र में रहती हैं।

अभद्र टिप्पणी पर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2005 से विजय मत्ते को जानती हैं। दोनों पहले साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और उनके पारिवारिक संबंध भी थे।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2013 में विजय ने उनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

1.30 हेक्टेयर जमीन को लेकर विवाद

शिकायत के अनुसार, हजारी पहाड़ परिसर में किसन उइके नामक व्यक्ति की करीब 1.30 हेक्टेयर जमीन है। उनके सगे वारिसदारों ने जमीन की प्रॉपर्टी पर अपना नाम चढ़ाने की प्रक्रिया का काम शिकायतकर्ता महिला को सौंपा था। महिला ने वहां अपने नाम का फलक भी लगाया था।

महिला का आरोप है कि 17 जून को विजय मत्ते और महेश उइके ने यह फलक तोड़ दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद 25 जुलाई को उन्होंने मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

यू-ट्यूब इंटरव्यू के बाद शिकायत

शिकायत के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन महिला हजारी पहाड़ इलाके में एक महिला के घर पर बैठी थीं। इसी दौरान यू-ट्यूब पर महाराष्ट्र टीवी-24 का विजय मत्ते का इंटरव्यू देखा गया। महिला का आरोप है कि इंटरव्यू में विजय ने उनका नाम लेकर उनके खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी की और जाति का उल्लेख करते हुए सार्वजनिक रूप से उनकी बदनामी की।

इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत गिट्टीखदान पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर विजय मत्ते के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और इंटरव्यू से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला