प्लॉट की रकम में बड़ा खेल! महिला कर्मचारी ने प्रॉपर्टी फर्म को लगाया 15.85 लाख का चूना

Nagpur crime: नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की महिला कर्मचारी पर ग्राहकों से मिली रकम में हेराफेरी का आरोप है। ऑडिट में 15.85 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Nagpur Employee Fraud Crime
महिला कर्मचारी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Employee Fraud Crime: नागपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर की फर्म में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर संस्थान के साथ 15.85 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने वृंदावन कॉलोनी, काटोल रोड निवासी रोशन सिंह शैलेष सिंह ठाकुर (39) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बोरगांव, गिट्टीखदान निवासी ओजस्विनी विशाल काटे उर्फ ओजस्विनी संजय मेंढे (25) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रोशन सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते हैं। उनकी फर्म हैप्पी ड्रीम्स का कार्यालय गिट्टीखदान चौक पर स्थित है।

आरोपी महिला इसी कार्यालय में प्रशासनिक कामकाज संभालती थी। आरोप है कि 4 दिसंबर 2024 से 13 मई 2026 के बीच उसने प्लॉट खरीदने वाले ग्राहकों से रकम तो प्राप्त की, लेकिन कार्यालय के एंट्री रजिस्टर में वास्तविक रकम से कम राशि दर्ज की।

कुछ रकम की रजिस्टर में एंट्री ही नहीं की

जांच में सामने आया कि कुछ ग्राहकों से प्राप्त रकम को रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया गया। इतना ही नहीं, ग्राहकों को दी जाने वाली रसीदों में भी कथित तौर पर गड़बड़ी की गई। इससे फर्म के आर्थिक व्यवहार में अनियमितता की आशंका पैदा हुई।

फर्म संचालक को जब लेनदेन में गड़बड़ी का संदेह हुआ तो उन्होंने आर्थिक व्यवहार का ऑडिट कराया। ऑडिट के दौरान रकम के लेनदेन और कार्यालयीन रिकॉर्ड की जांच की गई।

Nagpur Employee Fraud Crime
तांबे की कीमतों ने बढ़ाया बिजली का खर्च, वायर-केबल हुए महंगे, घर की वायरिंग से इंटरनेट तक पड़ेगा असर

ऑडिट में खुला 15.85 लाख की हेराफेरी का मामला

नागपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर ऑडिट में कथित तौर पर सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने अलग-अलग ग्राहकों से प्राप्त रकम के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कुल 15.85 लाख रुपये का गबन किया। इसके बाद फर्म संचालक ने गिट्टीखदान पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नागपुर पुलिस अब ग्राहकों से प्राप्त रकम, रसीदों, एंट्री रजिस्टर और अन्य आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com