प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

योगी सरकार ने हत्या आरोपियों पर रखा था 1 लाख इनाम, नागपुर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Prayagraj murder case: प्रयागराज में हत्या कर फरार 1 लाख इनामी दो आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। पारिवारिक रंजिश में पिता के हत्यारे की हत्या करने के बाद से दोनों फरार थे।

आकाश मसने

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हत्या करके फरार हुए 2 इनामी अपराधियों को नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने गिरफ्तार किया। उन पर यूपी सरकार ने 1 लाख रुपये का इनाम जारी किया था। पकड़े गए आरोपियों में शिवरा गांव, प्रतापगढ़ निवासी जुनैद अहमद जुबैर अहमद (28) और परवेज अहमद जुबैर अहमद (26) का समावेश है।

पारिवारिक रंजिश के चलते दिसंबर महीने में जुनैद और परवेज ने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर अपने पिता के हत्यारे शमीम की हत्या कर दी थी। प्रतापगढ़ के मानधाता जनपद थाने में उनके खिलाफ हत्या सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था लेकिन तब से दोनों भाई फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी की एसटीएफ ने मध्य प्रदेश में भी छापेमारी की लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे।

वारदात के बाद से फरार थे दोनों आरोपी

इस बीच प्रयागराज के आईजी ने नागपुर पुलिस से पत्र व्यवहार किया। दोनों आरोपियों के नागपुर में छिपे होने की जानकारी दी गई थी। इस आधार पर यूनिट 5 की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। दोनों आरोपी एक ट्रांसपोर्टर के पास काम कर रहे थे। उनके नंबर के आधार पर पुलिस ने लोकेशन खंगाला।

इंस्पेक्टर संदीप बुवा, हेड कांस्टेबल नजीर शेख, गणेश ठाकरे और सुनील कुमार यादव ने दोनों आरोपियों को पारडी थानांतर्गत महाकाल ढाबा के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी की जानकारी एसटीएफ और प्रयागराज के आईजी को दे दी गई।

बाद में पता चला कि यूपी सरकार ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये का इनाम भी जारी किया था। प्रयागराज की एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर रणेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ नागपुर पहुंचे और दोनों आरोपियों को प्रतापगढ़ ले जाया गया।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन