नागपुर बिजली संकट,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Nagpur Power Outage: नागपुर में एनएचएआई की खुदाई के दौरान मुख्य बिजली केबल क्षतिग्रस्त होने से 22 हजार उपभोक्ता घंटों बिजली संकट से जूझते रहे। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

अंकिता पटेल

Nagpur Power Outage NHAI Negligence: नागपुर मुख्यमंत्री के गृह जिले नागपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एक बड़ी लापरवाही के कारण शहर का एक बड़ा हिस्सा अचानक अंधकार में डूब गया। सड़क निर्माण और विकास कार्यों के लिए की जा रही अंधाधुंध खुदाई के दौरान एनएचएआई ने महावितरण की मुख्य उच्च-दाब बिजली वाहिनी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस तकनीकी खराबी के कारण शहर के लगभग 22,000 उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच कई घंटों तक बिना बिजली के अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा। लापरवाही का खामियाजा एनएचएआई द्वारा बिना उचित समन्वय के की गई खुदाई के कारण मुख्य अंडरग्राउंड बिजली केबल टूट गई। 22,000 ग्राहक प्रभावित इस हादसे से रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के हजारों परिवारों की बत्ती गुल हो गई।

गर्मी में बढ़े हाल बेहाल

अचानक हुई इस कटौती से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, विशेषकर पानी की आपूर्ति और घरेलू कामकाज ठप हो गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस ढीले रवैये पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के शहर में ही अगर विकास एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी के कारण हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़े तो यह बेहद चिंताजनक है।

आधिकारिक शिकायत होगी दर्ज

एनारवाई की इस लापरवाही के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। हमारी टीम जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। महावितरण अधिकारी

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह