शहर के छोटे व्यापारी सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर के स्ट्रीट वेंडर्स बने आत्मनिर्भर: PM स्वनिधि से बांटे 153 करोड़, 56 हजार लोगों ने चुकाया पूरा लोन

PM SVANidhi Scheme Nagpur: नागपुर में PM स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। मनपा ने 96,777 फेरीवालों को 153 करोड़ का लोन दिया है। 56,000 लाभार्थियों ने पूरा कर्ज चुका दिया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 96,777 फेरीवालों को लाभ मिला।

  • 1 जून 2020 से 31 अगस्त 2026 तक कुल 153,57,04,129 की सहायता वितरित की गई।

  • आंकड़े RTI कार्यकर्ता अभय कोल्लहाकर को नागपुर मनपा ने उपलब्ध कराए।

  • कुल 56,580 लाभार्थियों ने अपना पूरा कर्ज चुकाकर लोन खाता बंद कर लिया।

  • योजना में मूल रूप से अलग-अलग चरणों में ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

Nagpur Municipal Corporation SVANidhi Data: नागपुर में पीएम स्वनिधि योजना सड़क किनारे व्यापार करने वाले फेरी और ठेले वालों को व्यापार के लिए आर्थिक सहायता के रूप में उनका सहारा बन रही है।

यह योजना उनके टूटते हुए व्यवसाय को संभालने का काम भी कर रही है। शहर में ऐसे ही फेरी और ठेले वालों को पिछले 6 साल से अधिक समय में पीएम स्वनिधि योजना से 153 करोड़ रुपये से ज्यादा की निधि का वितरण किया गया है। 

समाज विकास विभाग द्वारा फेरी वालों आर्थिक सहायता

नागपुर महानगरपालिका के समाज विकास विभाग द्वारा 96,777 फेरी वालों की कुल 1,53,57,04,129 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोल्लहाकर को मनपा द्वारा उपलब्ध कराए गए आकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

मनपा के समाज विकास विभाग के अनुसार 1 जून 2020 से 31 अगस्त 2026 के दौरान स्वनिधि योजना के तहत भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि इसके योजना के तहत लाभार्थियों को पहले चरण में 10,000 रुपये, दूसरे चरण में 20,000 रुपये व तीसरे चरण में 50,000 रुपये की राशि दी जाती है।

56,000 से अधिक लाभार्थियों ने चुका दिया पूरा लोन

इस योजना के तहत नागपुर मनपा में कुल 96,777 फेरी और ठेले वालों को लाभान्वित किया गया है आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनते हुए फूल 56,580 लाभार्थियों ने अपना पूरा लोन गई

चुकाकर अपना खाता बंद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन फेरी और ठेले वालों ने राशि वितरण के लिए बैंकों द्वारा तैयार की मार्गदर्शक सूचनाओं का पालन किया है।

नागपुर में समय पर ऋण चुकाने फेरीवालों की बढ़ती संख्या

निसंदेह इस योजना ने नागपुर जिले के सामान्य और छोटे व्यवसायियों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने का एक नया मार्ग प्रशस्त किया है।

समय पर ऋण चुकाने वाले इन फेरीवालों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि यदि मेहनतकश वर्ग को सही समय पर वित्तीय संबल मिल जाए, तो वे आत्मनिर्भर बनने की पूरी क्षमता रखते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। 

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल