पावभाजी खत्म होने की बात पर भड़का युवक प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

पावभाजी खत्म होने की बात पर भड़का युवक, विक्रेता पर कटर से हमला; गले पर वार की कोशिश में गाल पर लगी चोट

Nagpur Crime News: नागपुर के लकड़गंज में पावभाजी खत्म होने की बात से नाराज युवक ने विक्रेता पर कटर से हमला कर दिया। गले पर वार से बचने के दौरान कटर गाल पर लगा और वह गंभीर घायल हो गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Pav Bhaji Vendor Attack: नागपुर लकड़गंज क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पावभाजी खत्म होने की बात कहने पर नाराज एक युवक ने विक्रेता पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने विक्रेता के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन विक्रेता ने समय रहते बचाव किया।

इस दौरान कटर का वार उसके गाल पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल विक्रेता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पावभाजी खत्म होने की बात पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लकड़ापुल निवासी संतोष रनसूरे (29) के रूप में हुई है। वहीं घायल विक्रेता भालचंद्र यादव (44) लकड़ापुल क्षेत्र में रहते हैं। मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले यादव रोजगार की तलाश में नागपुर आए थे और यहां पावभाजी बेचने का काम करते हैं।

आरोपी और घायल एक ही क्षेत्र में रहते हैं, जिसके चलते दोनों की पहले से पहचान थी। घटना की रात यादव अपना काम खत्म करने के बाद पावभाजी का ठेला लेकर घर पहुंचे थे। सामान घर के भीतर रखने के बाद वे ठेले पर ताला लगा रहे थे। इसी दौरान संतोष वहां पहुंचा और उसने यादव से पावभाजी मांगी। यादव ने उसे बताया कि पावभाजी खत्म हो चुकी है। यह सुनते ही संतोष नाराज हो गया और यादव से विवाद करने लगा।

कॉलर पकड़कर गालीगलौज, फिर निकाला कटर

आरोप है कि संतोष ने यादव की कॉलर पकड़ ली और उनके साथ गालीगलौज करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद उसने कटर निकाल लिया और यादव के गले पर वार करने का प्रयास किया।

अचानक हुए हमले से यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए बचाव किया। इसी दौरान कटर का वार उनके बाएं गाल पर लग गया। हमले में यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके चेहरे से खून बहने लगा।

मेयो अस्पताल में कराया गया उपचार

घटना के बाद आसपास के नागरिकों ने घायल यादव को तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद यादव ने लकड़गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतोष रनसूरे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष रनसूरे आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले भी गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही हमले के पीछे की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मामूली विवाद से शुरू हुई इस घटना में कटर से हमला किए जाने के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO