नागपुर क्राइम ब्रांच( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

पारशिवनी में अवैध हथियार पर शिकंजा, क्राइम ब्रांच की छापेमारी में माउजर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Illegal Weapon: पारशिवनी में क्राइम ब्रांच ने अवैध माउजर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जंगल में हवाई फायरिंग का भी खुलासा, 47 हजार का मुद्देमाल जब्त।

अंकिता पटेल

Nagpur Rural Crime Branch: पारशिवनी क्षेत्र में अवैध रूप से अग्निशख रखने वाले दो युवकों को नागपुर ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 हजार रु. कीमत का देशी माउजर सहित कुल 47 हजार रु. का मुद्देमाल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि निंबा गांव निवासी सुचित जितेंद्र जतपेन के पास अवैध माउजर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह हथियार पारशिवनी के पुराने बस स्टॉप के पास रहने वाले अंकित राधु वालके (30) के घर पर रखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास अंकित वालके के घर पर घेराबंदी कर छापा मारा।

तलाशी के दौरान उसके घर से देशी निर्मित माउजर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले पारशिवनी के जंगल क्षेत्र में इस हथियार से हवाई फायरिंग कर अभ्यास किया था। इस मामले में दूसरे आरोपी सुचित जतपेन (23), निवासी निंबा, को भी गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों का 20 तक पीसीआर

दोनों आरोपियों के खिलाफ शख अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड (पीसीआर) प्राप्त किया गया है। मामले की आगे की जांच पारशिवनी पुलिस द्वारा की जा रही है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?