नागपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से स्वदेशी आर्मर प्लेट्स की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का बड़ा कारनामा: T-90 टैंक के लिए बनाई स्वदेशी आर्मर प्लेट, पहली खेप रवाना

Nagpur Ordnance Factory: नागपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री अंबाझरी ने T-90 भीष्म टैंकों के लिए स्वदेशी एल्युमिनियम आर्मर प्लेट्स विकसित कर विदेशी निर्भरता खत्म की। पहली खेप चेन्नई HVF अवादी के लिए रवाना।

प्रमोद यादव

Make In India Defence: नागपुर जिले के रक्षा निर्माण क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 'यंत्र इंडिया लिमिटेड' (YIL) की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री अंबाझरी ने देश में पहली बार 'हाई स्ट्रेंथ एल्युमिनियम एलॉय आर्मर प्लेट्स' की 2 किस्में विकसित की हैं।

ओएफएजे में आयोजित एक समारोह के दौरान इस स्वदेशी आर्मर प्लेट्स की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली खेप को विजयकुमार अय्यर निदेशक-परिचालन एवं सीएमडी, यंत्र इंडिया लिमिटेड ने अजय कुमार येरपुडे कार्यकारी निदेशक, ओएफएजे की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पूरी खेप आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (एवीएनएल) की चेन्नई स्थित इकाई हेवी व्हीकल फैक्ट्री, अवादी को भेजी गई है जहां इसका उपयोग भारतीय सेना के टी-90 'भीष्म' टैंकों के आमर घटकों के निर्माण में किया जाएगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध और आपूर्ति श्रृंखला की चुनौती

टी-90 टैंकों के निर्माण के लिए इन विशेष आर्मर प्लेटों का अब तक विदेशों से आयात किया जाता था। हालांकि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद इन आयातित प्लेटों की आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह बाधित हो गई थी।

भारत में इस विशेष सामग्री का कोई स्वदेशी स्रोत न होने के कारण एचवीएफ अवादी में टी-90 टैंकों का निरंतर उत्पादन एक गंभीर चिंता का विषय बन गया था। नागपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओएफएजे द्वारा स्वदेशी विकल्प विकसित किए जाने से इस गंभीर रक्षा संकट का समाधान हो गया है।

ऑर्डनेंस फैक्ट्री अंबाझरी की रणनीतिक महत्व

  • यह प्लेट्स टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को उच्च स्तरीय बैलिस्टिक सुरक्षा और मजबूती प्रदान करती हैं।

  • स्टील के मुकाबले एल्युमिनियम एलॉय का उपयोग होने से बख्तरबंद प्लेटफॉर्मों और रक्षा प्रणालियों के कुल वजन में कमी आती है, जिससे टैंकों की गतिशीलता बढ़ती है।

  • इस आर्मर प्लेट के विकास और रोलिंग प्रक्रिया के लिए हैदराबाद स्थित मिश्र धातु निगम लिमिटेड का सहयोग लिया गया।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल