नागपुर सड़क हादसा ,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल

Nagpur Accident: नागपुर के दिघोरी रोड पर ट्रैवल्स बस की टक्कर से दोपहिया सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंकिता पटेल

Nagpur Dighori Road Accident: नागपुर वाठोड़ा थानांतर्गत दिघोरी रोड पर एक ट्रैवल्स बस चालक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए। मृतक गारगोटी, नरसाला रोड निवासी शुभम हरीराम तरारे (30) बताया गया।

जख्मियों में शुभम के रिश्तेदार भूपेंद्र दिनेश देव्हारे (50) और उसके दोस्त का समावेश है। सोमवार की रात 10:30 बजे के दौरान तीनों शुभम के दोपहिया वाहन क्र. एमएच.31-बी.ई. 1837 पर घर जा रहे थे।

ट्रैवल्स बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार

दिघोरी चौक से उमरेड रोड पर जाते समय कुल्लरकर कांप्लेक्स के सामने सफेद रंग की ट्रैवल्स बस के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। शुभम बस की चपेट में आ गए, अन्य दोनों को भी चोटें आई। आरोपी बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

कलमना थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंद डाला। उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक कलमना निवासी लवनेश जनवारे बताए गए। लवनेश सफाई कामगार थे।

रविवार की सुबह 6 बजे के दौरान अपनी साइकिल से काम पर जा रहे थे, कलमना मार्केट के पुल के समीप एक ट्रक चालक उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभकी है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?