नागपुर न्यूज 
नागपुर

प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्ति का समय खत्म, अब तक 115 आपत्तियां दर्ज, 9 को होगी सुनवाई

Maharashtra Local Body Elections: नागपुर में निकाय चुनाव के लिए प्रभाग रचना की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है।

प्रिया जैस

Draft Division Structure: नागपुर में मनपा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ प्रक्रिया तो पूरी की जा रही है किंतु पहली ही प्रक्रिया में प्रभाग रचना के प्रारूप में वर्ष 2017 की ‘कापी-पेस्ट’ होने के कारण चुनाव लड़ने के इच्छुकों में उत्साह की कमी दिखाई दे रही है। बहरहाल गुरूवार को आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। अब तक मात्र 115 आपत्तियां दर्ज होने से राजनीतिक हलकों में आश्चर्य जताया जा रहा है।

सभी आपत्तियों पर 9 सितंबर को सुनवाई होने की जानकारी सूत्रों ने दी। जानकारों की मानें तो वर्ष 2017 में प्रस्तुत प्रारूप प्रभाग रचना पर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिसके बाद इसे अंतिम किया गया। अब यदि अंतिम की गई प्रभाग रचना को वर्ष 2025 में पुन: प्रारूप की तरह पेश किया जाए तो इसमें निरुत्साह होना लाजमी है।

बसपा के बाद भाजपा की आपत्ति

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रभाग 33 में शामिल कुछ बस्तियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसमें कुछ बस्तियां अन्य प्रभागों की इसमें शामिल होने पर दल को कड़ी आपत्ति थी। अब मनपा में 15 वर्षों तक सत्ता में रही और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। पूर्व स्थायी समिति सभापति पिंटू झलके ने प्रभाग 28 की नई रचना को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने मनपा आयुक्त/चुनाव निर्णय अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है जिसमें इस संबंध में तत्काल कार्यवाही और सुनवाई की मांग की गई है।

आपत्ति के मुख्य मुद्दे

  • झलके के अनुसार नये परिसीमन में मौजा दिघोरी और मौजा वाठोडा का को अलग-अलग कर दिया गया है। यह भी बताया कि मौजा वाठोडा पहले पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था।
  • मौजा वाठोडा स्थित ऑरेंजनगर के लगभग 50 घर (करीब 200 मतदाता), जो पहले वार्ड क्रमांक 40 का हिस्सा थे, उन्हें अब वार्ड क्रमांक 28सी में शामिल कर लिया गया है।
  • इसके अतिरिक्त मौजा बहादुरा और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्से भी मौजा दिघोरी के तहत वार्ड क्रमांक 28सी में समाहित किए गए हैं।

अब तक इस तरह से आईं आपत्तियां

प्रभाग कुल आपत्तियां
मुख्यालय 68
लक्ष्मीनगर 04
धरमपेठ 05
हनुमाननगर 05
धंतोली 00
नेहरूनगर 09
गांधीबाग 01
सतरंजीपुरा 09
लकड़गंज 09
आसीनगर 05
मंगलवारी 00

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब