teacher ब्लैकबोर्ड पर लिखते हुए प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर मनपा में 30 साल से लंबित पवित्र पोर्टल डेटा अपडेट, शिक्षकों की भर्ती का रास्ता हुआ साफ

Pavitra Portal Data Update: नागपुर मनपा के शिक्षण विभाग ने पवित्र पोर्टल पर 30 साल पुराना डेटा अपडेट कर दिया है। इससे मनपा स्कूलों में लंबित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को नई रफ्तार मिलेगी।

प्रमोद यादव

Nagpur Municipal Corporation Teacher Recruitment: नागपुर महानगरपालिका के शिक्षण विभाग में से के डेटा अपडेट के काम को आखिरकार गति मिल गई है।  वर्ष 1997 से मार्च 2026 तक नियुक्तियों, सेवानिवृत्ति और शिक्षकों की सेवा संबंधी आवश्यक जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट नहीं होने के कारण शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में व्यावहारिक अड़चनें बनी हुई थीं। 

अब 9वीं और 10वीं कक्षा से संबंधित आवश्यक डेटा अपडेट कर लंबित जानकारी दर्ज करने का काम पूरा कर लिया गया है।  इससे मनपा विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।  शिक्षण विभाग के अनुसार, पवित्र पोर्टल पर डेटा उपलब्ध और अद्यतन होना शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। 

लंबे समय तक जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण रिक्त पदों की स्थिति और संबंधित सेवा विवरणों को लेकर प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।  मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर नीता ठाकरे के मार्गदर्शन में विभाग ने डेटा अपडेट करने के काम को प्राथमिकता दी। 

शिक्षण विभाग में माध्यमिक का शेष डेटा एक माह में पूरा करने का लक्ष्य

नागपुर महानगरपालिका के शिक्षण विभाग में से 9वीं-10वीं का डेटा अपडेट होने के बाद अब माध्यमिक विभाग के शेष डेटा को भी तेजी से अपडेट किया जा रहा है।  विभाग ने इस काम को लगभग एक माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  इसके समानांतर मनपा के प्राथमिक विभाग के पवित्र पोर्टल डेटा को अपडेट करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों को दूर होने से मनपा विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने का रास्ता आसान होने की उम्मीद है।  इससे विद्यालयों में आवश्यक शिक्षक उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।  करीब तीन दशक से लंबित डेटा को व्यवस्थित करने को दिशा में हुई यह प्रगति शिक्षण विभाग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

पहले चरण में 14 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके

नागपुर महानगरपालिका के शिक्षण विभाग 9वीं एवं 10वीं कक्षा के पवित्र पोर्टल डेटा का आवश्यक अपडेट पूरा होने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भी आगे बढ़ने की स्थिति बनी है।  पहले चरण में 14 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। 

इसके अलावा 3 शिक्षकों की स्कूटनी प्रक्रिया जारी है।  वहीं 40 शेष पदों पर संबंधित विद्यालयों के लिए अगले चरण में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 

इस कार्य में अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम एम. , उपायुक्त डॉ. मेघना वासनकर, शिक्षणाधिकारी अमित भदाणे, उपशिक्षणाधिकारी सुभाष उपासे सहित शिक्षण विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  इस प्रगति पर महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने शिक्षण विभाग के प्रयासों की सराहना की। 

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति