नागपुर मनपा (फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर NMC के अतिक्रमण विभाग में बड़ा उलटफेर! संजय कांबले बने सहायक आयुक्त, हरीश राऊत से छिना प्रभार

NMC Encroachment Department: नागपुर मनपा के अतिक्रमण विभाग में बड़ा बदलाव। प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले को सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार। हरीश राऊत से ली गई जिम्मेदारी।

प्रिया जैस

Sanjay Kamble NMC: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की जिम्मेदारी में अहम बदलाव किया है। मनपा (NMC) के प्रवर्तन विभाग के अधीक्षक संजय कांबले को अब सहायक आयुक्त (अतिक्रमण) का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।

मनपा (NMC) के स्थापना विभाग द्वारा 10 अप्रैल को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त का पदभार पहले हरीश राऊत (सहायक आयुक्त, सतरंजीपुरा जोन) के पास था। प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब हरीश राऊत से यह प्रभार लेकर संजय कांबले को आगामी आदेश तक के लिए सौंप दिया गया है।

अपने वर्तमान कार्यों के साथ संभालेंगे नई जिम्मेदारी

आदेश में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि संजय कांबले अपने वर्तमान प्रवर्तन विभाग के काम को सुचारु रूप से संभालते हुए इस अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का विशेष या अतिरिक्त वेतन देय नहीं होगा।

मनपा (NMC) आयुक्त के निर्देशानुसार, उपायुक्त (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा जारी इस आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल रूप से प्रभार का आदान-प्रदान करने को कहा गया है। साथ ही प्रभार सौंपने और स्वीकार करने के बाद कार्यालय में इसका अनुपालन अहवाल (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।

जोन में भी होगा महिला राज

नागपुर में प्रशासक राज के 4 वर्षों के बाद मनपा में अब तमाम पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। घोषणा के अनुसार सत्ता पक्ष भाजपा द्वारा महानगरपालिका में पहली बार पूरी तरह से महिला राज स्थापित कर दिया गया है। इसी क्रम में अब 16 अप्रैल को जोन सभापति ‘मिनी महापौर’ के रूप में भी महिला राज जारी रखा जाएगा।

शुक्रवार को जोन सभापति के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन द्वारा सूचना जारी की गई जिसके अनुसार 16 अप्रैल की सुबह 11 बजे लक्ष्मीनगर जोन में सभापति के चुनाव से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जोन के लिए सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई