नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक,(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक

Nagpur Nitin Gadkari: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नागपुर की रेल ओवरब्रिज, फ्लाईओवर और मोबिलिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Nitin Gadkari ROB Flyover Projects: नागपुर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआरआईडीसी) ने सिटी की प्रमुख रेल ओवरब्रिज (आरओबी), फ्लाईओवर और भविष्य की मोबिलिटी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत को।

गडकरी ने चल रही परियोजनाओं की गति पर संतोष व्यक्त किया और नागपुर के शहरी विकास के अगले चरण को गति देने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

गडकरी ने परियोजनाएं समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

समयबद्ध निष्पादन पर जोर गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय कर लंबित मुद्दों को तुरंत सुलझाने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे जिनमें विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके, महापौर नीता ठाकरे, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, आयुक्त विपिन इटनकर, कलेक्टर कुमार आशीर्वाद, डीआरएम विनायक गर्ग और एनआईटी के अध्यक्ष संजय मीणा शामिल थे।

पूरी हो चुकीं परियोजनाएं

  • बैठक में 2 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 'पूर्ण' घोषित किया गया जो उ‌द्घाटन के लिए तैयार हैं।
  • इतवारी-नागभीड़ रेलवे लाइन पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 73 (डिप्टी सिग्नल) पर बना रोड ओवरब्रिज,
  • डिप्टी सिग्नल क्षेत्र को शांतिनगर और लकड़गंज से जोड़ने वाला रोड अंडरब्रिज।
  • भविष्य की योजनाएं एमआरआईडीसी ने शहर में 7 नए फ्लाईओवर के प्रस्ताव और कावरापेठ आरओबी पर जंक्शन सुधार की योजनाएं
  • भी पेश की। इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और सामान्य व्यवस्था चित्र (जीएडी) तैयार कर मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेज दिए गए हैं।

निर्माणाधीन प्रमुख परियोजनाएं

  • बैठक में मुख्य रूप से 4 बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
  • मोमिनपुरा रोड ओवरब्रिज।
  • अजनी रोड ओवरब्रिज।
  • जगनाडे चौक फ्लाईओवर।
  • हसनबाग-निर्मल फ्लाईओवर नगरी।
  • एमआरआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल ने इन परियोजनाओं की उपलब्धियों, चुनौतियों और समय पर पूर्ण करने की कार्ययोजना को साझा किया।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा