नागपुर में ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: एक्स@nitin_gadkari) 
नागपुर

नेचर टूरिज्म से साध्य होगा पर्यावरण संवर्धन, नितिन गडकरी ने किया ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के जामठा क्लोवर लीफ में ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन किया गया। परिसर में ही तालाब के समीप उन्होंने मां के नाम एक पेड़ का रोपण भी किया।

आकाश मसने

नागपुर: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पर्यावरण संवर्धन समय की जरूरत है। हम आज ध्वनि, वायु, जल सहित सभी प्रकार के प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। प्रदूषण से आयु कम होती है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति सभी को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी ओर ध्यान दिलाने के लिए ऑक्सीजन बर्ड पार्क एक उत्तम माध्यम साबित होगा। नेचर टूरिज्म के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन का ध्येय साध्य किया जा सकता है। नितिन गडकरी ने नागपुर के जामठा क्लोवर लीफ में ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन किया गया। परिसर में ही तालाब के समीप उन्होंने मां के नाम एक पेड़ का रोपण भी किया।

इस अवसर पर सांसद श्यामकुमार बर्वे, विधायक टेकचंद सावरकर, विकास कुंभारे, आशीष जायसवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले, नेशनल हाईवे के सचिव अनुराग जैन, अध्यक्ष संतोष यादव, सलाहकार अशोक जैन, प्रादेशिक अधिकारी आर.पी. सिंह, प्रकल्प संचालक सी.एम. सिन्हा भी उपस्थित थे। गडकरी ने आर्किटेक्ट हबीब खान, पर्यावरण संवर्धन सलाहकार दिलीप चिंचमलातपुरे, कांट्रैक्टर शरद मेश्राम का सत्कार भी किया।

मां के नाम लगाएं एक पेड़

गडकरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान घोषित किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। देश को प्रदूषण मुक्त करना उद्देश्य है।

इसी तर्ज पर नेशनल हाईवे ने वर्ष 2015 में हरित महामार्ग की नीति बनाई। बीते 10 वर्षों में हमने 4 करोड़ पेड़ लगाए। 7 लाख पेड़ों का हस्तांतरण किया। महाराष्ट्र में लगभग 500 तालाब विभाग ने बनाए हैं। ऑक्सीजन बर्ड पार्क भी उसी संकल्पना का एक हिस्सा है। बर्वे, सावरकर, जायसवाल ने भी अपने विचार रखे।

पार्क की विशेषता

  • नागपुर-हैदराबाद हाईवे पर जामठा क्लोवर लीफ परिसर में 20 एकड़ जगह पर विकसित।
  • 14.32 करोड़ की आई लागत।
  • अधिक ऑक्सीजन देने वाले 8,104 प्रजाति की वनस्पति।
  • यहां विविध फलों के पेड़ केवल पक्षियों के लिए लगाए गए हैं।
  • टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, वाकिंग-जागिंग-साइकिल ट्रैक।
  • वाचटावर, एम्फीथिएटर प्लेटफॉर्म, बच्चों के लिए गेम जोन।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब