मंत्री नितेश राणे सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

दिवाली पर पर्यावरण की चिंता तो बकरीद पर चुप्पी क्यों? दीया मिर्जा पर बरसे नितेश राणे

Dia Mirza Diwali Statement: नागपुर पहुंचे नितेश राणे ने दिवाली पर पर्यावरण की बात करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा और राकांपा नेता रोहित पवार पर हिंदू त्योहारों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नितेश राणे ने दीया मिर्जा के पर्यावरण अनुकूल दिवाली संदेश पर सवाल उठाए।

  • मंत्री ने ईद, रमजान और बकरीद के दौरान भी पर्यावरण संरक्षण की अपील करने को कहा।

  • रोहित पवार पर हिंदू त्योहारों से जुड़े मुद्दों पर ही बोलने का आरोप लगाया।

  • राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन और ठाकरे परिवार पर भी निशाना साधा।

  • नागपुर में भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे राणे।

Nitesh Rane Nagpur Press Conference: नागपुर जिले में राज्य मंत्री नितेश राणे ने अभिनेत्री दीया मिर्जा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जिस तरह दिवाली के समय पर्यावरण की चिंता सताती है उसी तरह ईद, रमजान और मुहर्रम के दौरान भी पर्यावरण एवं पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि अभिनेत्री ने कभी बकरीद पर पशुओं को न काटने या उन्हें तकलीफ न देने की अपील क्यों नहीं की? रोहित पवार को लिया आड़े हाथ राणे ने रोहित पवार पर भी निताना साधते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें केवल हिंदू त्योहारों के मुद्दों पर बोलने की सुपारी मिली है।

BJP के युवा संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर पहुंचे राणे

उन्होंने आरोप लगाया कि पवार हज यात्रा के दौरान होने वाली कथित अनियमितताओं पर कभी सवाल नहीं उठाते रमजान के दौरान मोहल्लों में होने वाली अव्यवस्थाओं पर भी उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आता, राणे ने कहा कि अन्य धर्मों से जुड़े मुद्दों पर दुष्पी और केवल हिंदू त्योहारों के समय सवाल उठाना दोहरे मापदंड को दर्शाता है।

यदि हिंदू त्योहारों के साथ अन्य धर्मों के त्योहारों पर भी समान रूप से चिंता जताई जाए, तभी इसे सर्वधर्म समभाव कहा जा सकता है। भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर पहुंचे मंत्री नितेश राणे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिंदू त्योहारों के दौरान ही पर्यावरण को लेकर सलाह दी जाती है तो इस पर उन्हें आपत्ति है।

विपक्ष के नेताओं पर भी बरसे

मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया आकड़ी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर कर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहता है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन का उद्देश्य देश में रिजीम येज' करना है। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की भी यही मंशा है।

मंत्री नितेश राणे ने तंज कसते हुए कहा कि रिजीम वेज करना वडापाव का ठेला चलाने जैसा आसान काम नहीं है, विपक्ष देश को नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजक परिस्थितियों की और धकेलने का प्रयास कर रहा है। देश की संवैधानिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिशों को सपाल नहीं होने दिया जाएगा।

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता