देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

न्यू नागपुर बनेगा बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा, 15 दिन में होंगे ये बड़े फैसले

New Nagpur: CM फडणवीस ने ‘न्यू नागपुर’ के विकास के लिए आवश्यक चीजों के संदर्भ में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बीकेसी की तर्ज पर ‘न्यू नागपुर’ को व्यापारिक जिले के रूप में तैयार किया जा रहा है।

प्रिया जैस

New Nagpur Development Plan: मुंबई में बीकेसी काफी छोटे हिस्से में होने के बावजूद जीडीपी में इसका काफी बड़ा योगदान है। ऐसे में यदि ‘न्यू नागपुर’ के रूप में कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट का निर्माण होता है, तो न केवल क्षेत्र के विकास बल्कि आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। यही कारण है कि बीकेसी की तर्ज पर ‘न्यू नागपुर’ को व्यापारिक जिले के रूप में प्रस्तावित किया गया है जहां उच्च दर्जे का इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा, जो निवेश के लिए कम्पनियों की पसंद हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नागपुर में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है और इस निवेश का लाभ उठाने के लिए यह क्षेत्र बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘न्यू नागपुर’ विकसित किया जाएगा।

जमीन अधिग्रहण में अड़चन नहीं

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि ‘न्यू नागपुर’ के विकास के लिए आवश्यक जमीन देने हेतु 90 प्रतिशत जमीन मालिक तैयार हो गए हैं। जब मुआवजा उचित होता है, तो किसान और जमीन मालिक जगह देने के लिए सहमत हो जाते हैं। लॉजिस्टिक्स पार्क के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नागपुर में लॉजिस्टिक्स पार्क पहले सरकार द्वारा तैयार किया जाना था, लेकिन अब इसे निजी संस्थाओं की भागीदारी से तैयार किया जाएगा। इसमें जमीन तो सरकार की रहेगी, लेकिन निवेश निजी होगा। उन्होंने बताया कि आशीष अग्रवाल की एक्स लॉजिस्टिक्स (X Logistics) की सर्वाधिक बड़ी निवेश होगी और इसका भूमि पूजन अगले महीने किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर निर्णय 15 दिनों में

सीएम फडणवीस ने आगे बताया कि जीएमआर को एयरपोर्ट देने पर निर्णय 15 दिनों में निर्णय होगा। यह प्रस्ताव सेंट्रल कैबिनेट की मंजूरी के लिए लंबित है। इस संबंध में कैबिनेट को स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। सभी मापदंड पूरे किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि यह 15 दिनों में संभव हो जाएगा। बता दें कि यह मामला पिछले 4 सालों से लंबित था। अब सीएम की ओर से 15 दिनों में इस संबंध में निर्णय होने के संकेत मिले हैं।

जेएसडब्ल्यू के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गड़चिरोली में प्रस्तावित जेएसडब्ल्यू स्टील प्लांट के लिए जगह बदलने पर सहमति हुई है। इस प्लांट के लिए 9,000 एकड़ जमीन चाहिए। पहले जो जगह निश्चित की गई थी, वह सिंचित थी। इसलिए उस प्रस्ताव को टालकर दूसरी जगह निश्चित की जा रही है। नई जगह लगभग निश्चित हो चुकी है और यह कृषि योग्य नहीं है।

टाटा का होगा बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा के चेयरमैन नागपुर आए थे। उन्होंने यहां संभावना की तलाश की है। इसी के साथ उन्होंने संकेत दिया है कि टाटा नागपुर में डिफेंस सेक्टर में बड़ा निवेश कर सकता है। सीएम ने बताया कि मिहान में टाल कंपनी का भी बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा। यहां एयर बस (हवाई जहाज) के मेजर पार्टस का निर्माण किया जाएगा।

अब निशाने पर अर्बन नक्सल

फडणवीस ने कहा कि छत्तीसगढ़ से होनेवाली नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई हैं। यहां तक कि गड़चिरोली और उससे जुड़े हिस्से में भी नक्सल खत्म होने की कगार पर है। इस तरह के नक्सलियों की पहचान करना आसान होता है। दुश्मन कौन है, इसका आंकलन करना कोई कठिनाई नहीं होती किंतु अर्बन नक्सल काफी गंभीर हैं। अर्बन नक्सलवाद युवाओं के दिल दिमाग में संविधान विरोधी बातों को भरने का काम करता है। यह दुश्मन दिखाई नहीं देता है। अत: अब इसका भी खात्मा करना जरूरी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी