नागपुर में शराब के नशे में पत्नी की हत्या सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

खाना तैयार नहीं था तो भड़का पति, शराब के नशे में पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटककर की हत्या

Nagpur Wife Murder: नागपुर के न्यू कामठी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में विवाद के बाद पति ने पत्नी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार है।

अंकिता पटेल

New Kamptee Husband Wife Murder: नागपुर शहर में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हत्या की वारदात सामने आ रही है। इन घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब एक और वारदात न्यू कामठी थाना क्षेत्र में हुई जिसमें पति ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक रनाला निवासी श्यामवती उमाशंकर वट्टी (55) बताई गई। आरोपी उमाशंकर वट्टी (64) बताया गया। दोनों बालाघाट के गर्डरवाड़ा निवासी के रहने वाले हैं।

भोजन नहीं बनने पर पति ने पत्नी से किया विवाद

नागपुर में मजदूरी के लिए आए थे। रनाला में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे और वहीं बगल में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनका नाती भी यहां साथ रहता है। बताया जाता है कि रविवार की रात उमाशंकर और श्यामवती ने साथ बैठकर शराब पी।

इसके बाद उमाशंकर अपने नाती को बाजार ले गया। वहां से खरीदारी करके दोनों घर लौटे। उसे लगा कि श्यामवती ने तब तक भोजन तैयार कर लिया होगा लेकिन घर पहुंचने पर भोजन न बनने का पता लगा। वह आगबबूला हो गया और श्यामवती के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

चूल्हे की फूंकनी से किया श्यामवती के सिर पर वार

देखते ही देखते विवाद ज्यादा बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। उमांशकर ने चूल्हे की फूंकनी से श्यामवती के सिर पर वार किया, वह पहले ही नशे में थी। उमाशंकर ने उसका सिर पर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। सिर से खून बहने लगा और श्यामवती बेहोश हो गई। इसी दौरान उमाशंकर ने अपनी बेटी को फोन करके घटना की जानकारी दी।

न्यू कामठी पुलिस को सूचित किया गया। जख्मी श्यामवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पहले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान नाती ने बताया कि नाना ने नानी के साथ मारपीट की है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस