Ticket Distribution Dispute:नागपुर मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

टिकट नहीं मिली तो पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, राकांपा (अजीत) के पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप

Ticket Distribution Dispute: नागपुर मनपा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राकां (अजीत पवार) के कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की और पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Political News: मनपा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने से सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। भाजपा द्वारा महायुति में सम्मानजनक सीटें नहीं दिए जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और 94 उम्मीदवारों को एबी फॉर्म वितरित किए।

हालांकि, जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला, उनमें तीव्र नाराजगी दिखाई दे रही है। इसी आक्रोश के चलते एक कार्यकर्ता ने गणेशपेठ स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, उसने पार्टी पदाधिकारियों पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप भी लगाए, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई।

उम्मीदवारी देने से इनकार

दरअसल, भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद कई कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि उन्हें पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन कुछ की उम्मीदों पर पानी फिर गया। प्रभाग क्रमांक 5 से टिकट के दावेदार अविनाश पारडीकर ने मंगलवार दोपहर पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन उन्हें उम्मीदवारी देने से इनकार कर दिया गया।

टीवी का कांच तोड़ा, आई-ब्लॉक से खिड़की क्षतिग्रस्त

टिकट से इनकार किए जाने पर आक्रोशित अविनाश पारडीकर ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्से में उन्होंने कार्यालय में लगे टीवी को तोड़ दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलकर गेट पर लगे बैनर फाड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पास में पड़े आई-ब्लॉक को कार्यालय की कांच की खिड़की पर दे मारा, जिससे कांच टूट गया। बाहर खड़े होकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया। इस घटना के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज

अंततः पार्टी पदाधिकारियों ने इस तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष पनप रहा है। अब नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक इस असंतोष को कैसे शांत किया जाए, इस पर पार्टी स्तर पर मंथन शुरू हो गया है।

अनिल अहिरकर, शहराध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार)

सभी को उम्मीदवारी देना संभव नहीं है, इसलिए कार्यकर्ताओं को संयम रखना चाहिए। टिकट न मिलने से नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन इस तरह की तोड़फोड़ किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उम्मीदवारी से वंचित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया जाएगा।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव