(काॅन्सेप्ट फोटो) 
नागपुर

नागपुर में 18 अक्टूबर को दिवाली पहाट का आयोजन, मकरंद अनासपुरे-बेला शेंडे जैसे दिग्गज करेंगे मनोरंजन

Diwali Pahat In Nagpur: नागपुर के चिटणवीस सेंटर में दिवाली पहाट का आयोजन शनिवार सुबह 6 बजे होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नागरिकों को दिवाली की शुभ शुरुआत का अवसर मिलेगा।

आकाश मसने

Diwali Pahat Program: दिवाली के शुभ अवसर पर नागपुर शहर में सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सवों की रंगत दिखाई देने लगी है। हर साल की तरह इस साल भी 'नवभारत-नवराष्ट्र' मीडिया समूह द्वारा ‘दिवाली पहाट’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 18 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन नागपुर के सिविल लाइन्स स्थित प्रतिष्ठित चिटणवीस सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जहां दीपों की रोशनी और सुरों की मधुरता का संगम देखने को मिलेगा।

अभिनेता और गायक देंगे प्रस्तुति

इस विशेष कार्यक्रम में मराठी सिनेमा और सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। लोकप्रिय अभिनेता मकरंद अनासपुरे, प्रसिद्ध गायिका बेला शेंडे, संगीतकार अजित परब, और कवि-कलाकार संकर्षण कर्हाडे कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, भजन, अभंग और पारंपरिक लोककला की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

क्या है दिवाली पहाट?

‘दिवाली पहाट’ महाराष्ट्र की पारंपरिक सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे दिवाली के पहले दिन, प्रातःकाल, संगीत और दीपों के संग मनाया जाता है। पहाट मराठी शब्द है इसका हिंदी में अर्थ तड़के (भोर) होता है। यह कार्यक्रम ना केवल मनोरंजन का माध्यम होता है, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का भी एक अवसर बनता है।

नवराष्ट्र द्वारा आयोजित यह दिवाली पहाट नागपुरवासियों के लिए एक खास अनुभव लेकर आने वाला है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें और दिवाली की शुरुआत भक्ति, कला और रोशनी के साथ करें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज