राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी बघेल  सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

स्वर्ण पदक जीतकर चमकी थी अवनी, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी; शव लेकर DCP कार्यालय पहुंचे परिजन

Avni Baghel Nagpur Accident: नागपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी बघेल की मौत हो गई। आरोपी को थाने से छोड़ने पर परिजनों ने डीसीपी ऑफिस के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर की 17 वर्षीय राष्ट्रीय सेपक टकरा खिलाड़ी अवनी बघेल की सड़क हादसे में मौत।

  • संघर्षनगर चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने अवनी, उसकी मां और बहन के दोपहिया वाहन को टक्कर मारी।

  • हादसे में मां माधुरी और बहन अक्षरा भी घायल हुईं, उनका उपचार जारी है।

  • आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़े जाने की खबर पर परिजनों ने शव के साथ DCP कार्यालय में धरना दिया।

Sepak Takraw Player Avni Baghel Death: नागपुर जिले में जिस बेटी ने बेहद गरीबी और अभावों के बीच संघर्ष कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, खेल के मैदान में नागपुर का नाम रोशन किया और कई स्वर्ण पदक जीतकर परिवार के सपनों को पंख दिए, उसी की सड़क हादसे में असमय मौत हो गई।

संघर्षनगर चौक पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय स्तर की सेपक टकरा खिलाड़ी अवनी मुकेश बघेल (17) की मौत हो गई लेकिन परिवार का दर्द उस समय आक्रोश में बदल गया जब उन्हें पता चला कि हादसे के बाद पकड़े गए बाइक सवार को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया है।

गुरुवार को अवनी के परिजन, साथी खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक उसका शव लेकर सीधे डीसीपी जोन-4 कार्यालय पहुंच गए, लोगों ने कार्यालय के सामने धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। दोचारा युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।

अवनी की मां और बहन भी गंभीर जख्मी

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात 8 बजे के दौरान अवनी अपनी बहन अक्षरा और मां माधुरी के साथ दोपहिया वाहन पर किसी काम से जा रही थी। संघर्षनगर चौक पर हाई स्पीड बाइक क्र. एमएच.40-सीएच 5547 के चालक न्यू सूरजनगर, भांडेवाड़ी निवासी तुषार बबन भोवते (22) ने लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हुए उनके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने तुषार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं तीनों जख्मियों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अवनी की मौत हो गई, माधुरी और अक्षरा का उपचारी जारी है।

घटना स्थल पर ACP नरेंद्र हिवरे मौके पर पहुंचे

परिजनों को जानकारी मिली कि पुलिस ने रात 2 से 3 बजे के बीच आरोपी तुषार को सूचना पत्र देकर छोड़ दिया। यह खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) रश्मिता राव से मिलने का प्रयास किया लेकिन उनके कार्यालय में मौजूद नहीं होने से नाराज परिजनों और नागरिकों ने अवनी के शव के साथ वहीं धरना शुरू कर दिया।

जानकारी मिलते ही एसीपी नरेंद्र हिवरे मौके पर पहुंचे, पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए संदिग्ध बाइक सवार की पहचान अवनी की बहन से कराई और उसे दोबारा हिरासत में लेने की जानकारी दी कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

अवनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई

परिजनों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के बावजूद अवनी ने हार नहीं मानी। महाराष्ट्र राज्य की ओर से 4 से 5 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक हासिल किए खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी उसने शानदार प्रदर्शन किया था।

परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि खेल का जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल था। इसके बावजूद अकादमी और साथी खिलाड़ियों की मदद से अवनी ने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थी लेकिन एक सड़क हादसे ने सारे सपने छीन लिए। परिवार की माग है कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार बाइक सवार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय मिले

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में कुकी महिला की मौत, 2 घायल; 48 घंटे बंद का ऐलान

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का शुरू, कई इलाकों में अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला