नंदनवन हत्या,(सोर्स: सौजंय AI) 
नागपुर

नागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत

Nagpur Nandanvan Murder: नागपुर में पांचपावली की हत्या के बाद नंदनवन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने हथियार से हमला कर पत्थर से कुचल दिया।

अंकिता पटेल

Nagpur Nandanvan Murder Crime News: नागपुर पांचपावली में नाती द्वारा वृद्ध नानी की निर्मम ही हत्या की जानकारी से शुरू हुआ शुक्रवार का दिन शाम होते-होते नंदनवन में युवक की हत्या के साथ खत्म हुआ। यहां पुराने विवाद के चलते एक युवक पर हथियार से हमला कर पत्थर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

आरोपियों में एक नाबालिग भी

मृतक का नाम सद्भावनानगर, नंदनवन निवासी संजय उर्फ मोनू ठाकुर (35) निवासी बताया गया है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार शाम नंदनवन झोपड़पट्टी गली नंबर 1 में हुई। आरोपियों ने मोनू पर पहले चाकू से हमला किया। जब वह जख्मी होकर गिर पड़ा तो उसके सिर पर पत्थर से जोरदार वार करके मौत की नींद सुला दिया।

आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। तभी से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। शुक्रवार शाम करीब 6।40 बजे मोनू झोपड़पट्टी गली नंबर 1 क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान कथित आरोपी आयुष और उसका एक नाबालिग साथी वहां पहुंचे। दोनों ने मोनू पर हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

मौके पर ही हुई मौत

हमले के बाद आरोपियों ने उसके सिर पर बड़े पत्थर से वार किए जिससे वह मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़ा, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

शाम का समय होने के कारण इलाके के अधिकांश लोग घरों में मौजूद थे। कई लोगों ने इस खौफनाक घटना को अपनी आंखी से देखा, जबकि कुछ लोगों ने डर के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जाच जारी है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें