Nagpur Graduates Constituency Election: कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भाजपा में बगावत का लाभकांग्रेस-मविआ के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी को मिलेगा। वे बीते चुनाव की अपेक्षा अधिक मतों से विजयी होंगे।
वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मविआ में राकां (शरद पवार) पार्टी के कराले मास्टर के बागी होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख ने उन्हें समझाकर नामांकन वापस लेने के लिए तैयार करने की बात कही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि हमने फॉर्म-6 में बदलाव की अनुमति नहीं दी। इसके आधार पर ज्ञानेश कुमार और मोदी ने वोट चोरी की, यह साबित हो गया है।
यह सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर रद्द करने और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग को लेकर आंदोलन हो रहा है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले पर पटोले ने कहा कि इसके लिए समिति गठित करने की जरूरत ही क्या है। अब समय बर्बाद करने के बजाय फडणवीस को एमपीएससी अध्यक्ष का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।
सूखे की स्थिति पर कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में इस वर्ष स्थिति गंभीर होने की बात कही थी तो फिर किसानों को खाद और बीज महंगे क्यों बेचे गए। इसके बजाय सरकार को तत्काल उपाय करने चाहिए। पीने का पानी हम कहां से लाएंगे। स्थि