नागपुर मिनी महापौर, धनश्री देशपांडे पदभार स्वीकार,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में 'मिनी महापौर' की शुरुआत, लक्ष्मीनगर व धरमपेठ जोन को मिली नई कमान; जोनल नेतृत्व ने संभाला कार्यभार

Nagpur Mini Mayor: नागपुर मनपा में नई सत्ता के बाद जोनल स्तर पर ‘मिनी महापौर’ की शुरुआत हुई। लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन में नए सभापतियों ने पदभार संभालकर कामकाज शुरू किया।

अंकिता पटेल

Nagpur Municipal Governance: नागपुर मनपा में एक ओर जहां 4 वर्षों के प्रशासक राज के बाद महापौर के नेतृत्व में नई सत्ता स्थापित हो चुकी है उसी तरह नियमों के अनुसार जओनल स्तर पर हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद अब जोनल स्तर पर 'मिनी महापौर की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सर्वप्रथम लक्ष्मीनगर जोन में मिनी महापौर के रूप में लक्ष्मी यादव और धरमपेठ जोन में धनश्री देशपांडे ने पदभार स्वीकार कर कामकाज की शुरुआत कर ली।

जोनल कार्यालयों में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में महापौर नीता ठाकरे ने दोनों नवनियुक्त जोन सभापति का स्वागत किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद माया इवनाते, सत्ताधारी दल के नेता बाल्या बोरकर, राज्य सफाई कर्मचारी बोर्ड के अध्यक्ष सतीश डागोर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, नंदा जिचकार और वसुंधरा मसुरकर शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और मनपा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पक्ष-विपक्ष को देंगे न्याय

दोनों जोन सभापतियों ने कहा कि पूरे कार्यकाल में न केवल सत्तापक्ष बल्कि विपक्ष के पार्षदों को भी न्याय देने का प्रयास किया जाएगा। जोन में रहने वाले सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जोन समिति कार्य करेगी, साथ ही लोगों की समस्याओं को सुलझाने का मसला प्राथमिकता पर रहेगा। लक्ष्मीनगर जोन में आयोजित उद्घाटन समारोह में जोन अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुन्ना यादव, पार्षद दिलीप दिवे, पूर्व पार्षद किशोर वानखेड़े एवं रमेश सिंगारे, सहायक आयुक्त धनंजय जाधव और जोन के विभिन्न दलों के पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

समस्याओं का जल्द से जल्द हो निराकरण

चरमपेठ जोन की सभापति देशपांडे ने कहा कि जीनल कार्यालय में नियमित रूप से बैठक लेकर लोगों की समस्याएं सुलझाने की दिशा में कार्य होगा, लोगों की समस्याएं तुरंत कैसे हल होगी, इस दिशा में प्रयास होगा।

इस दौरान पार्षद साधना बराडे, खेल विशेष समिति की अध्यक्ष दर्शनी धवड, मनपा की झोपड़ाही उन्मूलन और आवास निर्माण विशेष समिति सभापति रुतिका मसराम तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। साथ ही पार्षद अभिजीत झा, विनय दानी, सुनील हिस्नयार, विनीद कान्हेरे, विनोद बघेल, पूजा पाठक और सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने भी उपस्थित थे।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां